26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपावली के दौरान कई जगह लगी आग, दिल्ली में 2 बच्चों की मौत, हैदराबाद में पटाखे जलाने से जख्मी हुए 50 लोग

जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 8 Nov 2018, 11:02 AM IST

Fire

pollution

हैदराबाद। पूरे देश में रोशनी का पर्व दीपावली उत्साह एवं जोशोखरोश के साथ मनाया गया। लेकिन कुछ लोगों के साथ अप्रत्याशित घटनाएं भी हो गईं। दीपावली के दिन कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई।

दो बच्चों की मौत

दिल्ली के देश बंधु गुप्ता रोड के इलाके में बीती रात दो बच्चों की मौत हो गई और दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। इलाके में पीड़ितों की झोपड़ी में आग लग गई थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झोपड़ी में आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

मौसम अलर्ट: सर्दी ढाएगी सितम, उत्तर आैर पूर्वोत्तर भारत में तनी रहेगी कोहरे की चादर

50 लोग घायल

हैदराबाद और आस-पास के इलाकों में दिवाली के दौरान पटाखे जलाने से कम से कम 50 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। घायलों को बुधवार देर रात और गुरुवार तड़के सरकार द्वारा संचालित सरोजिनी देवी आई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक, घायलों से कम से कम आठ लोगों की आंखों में गंभीर चोटें आई हैं। बाकियों को मामूली चोटें आई, जिनका इलाज कर घर भेज दिया गया। घायलों में सभी उम्र के लोग शामिल हैं। एक चिकित्सक ने कहा कि घायलों में पटाखे जलाने वाले और उसके पास से गुजरने वाले लोग शामिल हैं। एक ऑटो-रिक्शा में जा रही 65 वर्षीय महिला को रॉकेट लगने से गंभीर चोट आई है। पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में पटाखे के कारण चार घरों में आग लग गई। यह घटना विजयनगरम जिले में हुई, लेकिन इसमें कोई जन हानि हुई।

दिल्ली में पटाखों के साथ सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी धुंआ, खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण

देश के कई हिस्सों में लगी आग

देश के कई हिस्सों से आग लगने की भी खबरें आई। लुधियाना में करीब 25 जगहों पर आग लगने की घटना सामने आई। फायर ऑफिसर शंभू नाथ शर्मा ने बताया कि- "लुधियाना में पटाखे के चलते करीब 25 जगहों पर आ लगी। करीब 37 गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया और 24 जगहों पर आग बुझाई गई।" उधर, लखनऊ के राजेन्द्र नगर इलाके में मोमबत्ती फैक्ट्री में आग लग गई। महाराष्ट्र के ठाणे में राजश्री लॉटरी में आग लगी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

दिल्ली के लक्ष्मी नगर के एक एटीएम में आग लग गई। उधर पटना में राजधानी गेस्ट हाउस में बुधवार को भयंकर आग लग गई। गेस्टहाउस की दूसरी मंजिल पर लगी आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।