
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक चीनी नागरिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों से 21 किलो से ज्यादा सोना बरामद किया गया है। निदेशालय के अनुसार- दोनों हांगकांग के रास्ते भारत में सोने की तस्करी करने वाले गिरोह में प्रमुख लोगों में से हैं।
डीआरआई ने अपने एक बयान में कहा है कि एक चीनी नागरिक और एक ताइवानी नागरिक सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती पूछताछ से पता चलता है कि भारत में सोने की तस्करी करने के मामले में दो अलग-अलग गिरोह शामिल हैं। इनमें से एक चीन का है और दूसरा ताइवान का। दोनों गिरोह घरेलू सामान और बर्तनों में सोना छिपाकर भारत लाते हैं।
डीआरआई के मुताबिक- तस्करी के जरिए लाया गया सोना करोल बाग में सुनारों को बेच दिया जाता है। उनकी भी जांच की जा रही है। इसी संबंध में डीआरआई अधिकारियों ने दिल्ली में एक फ्लैट में 21 अक्टूबर को छापेमारी की थी, जिस दौरान वहां से 21 किलो सोना जब्त किया है। इसकी बाजार में कीमत 7.62 करोड़ रुपए आंकी गई है।
अधिकारियों के अनुसार- फ्लैट से एक ताइवानी नागरिक और एक भारतीय को गिरफ्तार किया गया, जो वहां सोने की खेप लेने के लिए आए थे। इसके अलावा, चीनी नागरिक को सोमवार को यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया।
Updated on:
07 Nov 2019 06:05 pm
Published on:
07 Nov 2019 06:01 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
