4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Udupi Horror: कॉलेज के वॉशरुम में हिडन कैमरा लगा लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाती थी छात्राएं, रंगेहाथ पकड़ाई, फिर…

Udupi Horror: कर्नाटक के उडुपी के एक प्राइवेट पैरामेडिकल कॉलेज की छात्राओं के वॉशरूम में वीडियो बनाने की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरफ फैल गई। एक प्राइवेट पैरामेडिकल कॉलेज में तीन लड़कियों को सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंड हुई तीनों लड़कियां मुस्लिम हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Udupi Horror

Udupi Horror

Udupi Horror: कर्नाटक के उडुपी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। उडुपी में वॉशरूम में हिडन कैमरा लगाकर सैंकड़ों लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने और सोशल मीडिया पर शेयर का मामला सुर्खियों में छाया हुआ है। घटना बुधवार 19 जुलाई को उडुपी के अंबलपाडी में बने एक प्राइवेट पैरामेडिकल कॉलेज में हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनों लड़कियों ने बाथरूम के अंदर मोबाइल कैमरा फिट किया था। इन पर आरोप है कि वॉशरूम में छिपकर बाकी लड़कियों के वीडियो बनाकर उन्हें वायरल किया है। हालांकि मामला बढ़ता देख कॉलेज प्रशासन ने तीनों लड़कियों को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। अब इस घटना को कर्नाटक से लेकर दिल्ली तक राजनीति गर्मा गई है। मामले को सांप्रदायिक रंग भी दे दिया गया है।

देखते ही देखते सांप्रदायिक हो गया मामला

अब सोशल मीडिया पर लोगों ने घटना को जिहादी साजिश से जोड़ रहे है। लोगों ने ट्वीट करते हुए लिखना शुरू कर दिया कि ये आरोपी लड़कियां हिंदू लड़कियों के वीडियो बनाकर उन्हें मुस्लिम लड़कों के बीच वायरल कर रही हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने घटना की तुलना केरला स्टोरी फिल्म से भी की है।

यह भी पढ़ें- August Bank Holidays : अगस्त में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

जानिए पुलिस ने क्या कहा

जिला पुलिस अधीक्षक अक्षय मच्छिन्द्र ने पत्रकारों को बताया कि लोग इसे दूसरी जगहों पर हुए मामलों से जोड़ रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने सोशल मीडिया हैंडल्स से स्पष्टीकरण दे दिया है। बिना वेरिफाई किए जानकारी को सोशल मीडिया पर शेयर कर भ्रम पैदा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि उनको किसी वीडियो को सर्कुलेट किए जाने की कोई जानकारी नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।