
शाइस्ता (बांयें) अपनी देवरानी जैनब के साथ.
Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक की पत्नी शाइस्ता, बहन आयशा नूरी और अशरफ की पत्नी जैनब का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस तमाम कोशिशों के बाद भी इन तीनों आरोपी महिलाओं के मामले में खाली हाथ है। शाइस्ता पर पुलिस 50 हजार का इनाम घोषित कर चुकी है। जैनब और आयशा को भी अब पुलिस शाइस्ता की तरह इनामी बनाने की तैयारी में है।
इनाम घोषित करने के लिए रिपोर्ट तैयार
पुलिस ने जैनब और आयशा पर इनाम घोषित करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसके बाद इनाम का ऐलान किया जाएगा। अशरफ के साले सद्दाम की भी पुलिस और एसटीएफ को तलाश है। सद्दाम पर पहले ही एक लाख का इनाम घोषित हो चुका है लेकिन वो पुलिस की पकड़ से दूर है। ऐसे भी कुछ खबरें है कि जैनब, आयशा और सद्दाम साथ में ही हैं।
Updated on:
03 Jul 2023 03:15 pm
Published on:
03 Jul 2023 03:12 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
