16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तर प्रदेश : प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, 14 की मौत

प्रतापगढ़ में बरातियों से भरी बोलेरो पीछे से ट्रक में घुसी। इस हादसे में 6 बच्चे समेत 14 की मौत।
less than 1 minute read
Google source verification
Road accident

प्रतापगढ़ में बरातियों से भरी बोलेरो पीछे से ट्रक में घुसी।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर पुलिस थाना क्षेत्र में प्रयागराज—लखनऊ राजमार्ग पर एक बोलेरो ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में वाहन में सवार 14 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 6 बच्चे शामिल हैं। बोलेरो रोडसाइड में खड़ी ट्रक के पीछे जा घुसी । बोलेरो बरातियों से भरी थी। दिल दहला देने वाली इस भीषण दुर्घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल स्थानीय पुलिस मौके प पहुंची।

जानकारी के मुताबिक प्रतापगढ़ कुंडा कोतवाली क्षेत्र में बीती रात रात हुए भीषण हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घटनास्थल का नजारा देखकर होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद बोलेरो को काट कर शवों को निकाला। हादसे की सूचना गांव और बरात में पहुंची तो वहां भी मातम छा गया। फिलहाल इस घटना की छानबीन में जुटी है।