17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लुधियाना में सब्जी विक्रेता की तेजधार हथियार से हत्या, पेट्रोल पंप के CCTV में कैद हुई घटना

सब्जी मंडी में सब्जी लेने जा रहा था विक्रेता बाइक पर सवार होकर आए दो लुटेरे पीछे बैठे बाइक सवार ने किया तेजधार हथियार से हमला

less than 1 minute read
Google source verification
crime.jpg

लॉकडाउन 4.0 में जहां कई कामों में सशर्त छूट दी गई है, इसके साथ ही आपराधिक वारदातों में भी वृद्धि होने लगी है। पंजाब के लुधियाना से एक घटना सामने आई है। इसमें कुछ लुटेरों ने एक सब्जी बेचने वाले की तेजधार हथियार से हत्या कर दी है। घटना को लूटने के इरादे से ही अंजाम दिया गया था। सारी घटना पास के पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

बाइक पर थे लुटेरे

जानकारी के अनुसार- घटना शहर के न्यु कुंदनपुरी एरिया में मल्ली पेट्रोल पंप के बाहर की है। बताया जा रहा है कि सुबह न्यू टैगोर नगर में रहने वाला रामू नाम का सब्जी विक्रेता साइकिल पर सब्जी मंडी से सब्जी लेने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से दो युवक मोटर साइकिल पर आए। उन्होंने रामू से पैसे मांगने शुरू कर दिए। जब उसने विरोध किया तो मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे एक युवक ने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया और घटनास्थल से फरार हो गए।

खंगाले जा रहे आस-पास के सीसीटीवी फुटेज

सब्जी विक्रेता रामू की मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास से गुजर रहे लोगों ने जख्मी हालत में रामू को अस्पता पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक कर रही है।