नई दिल्ली। मुंबई में फेसबुक पोस्ट विवाद की वजह से कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। दरअसल, कांग्रेस कार्यकर्ता मनोज दुबे ने अपने फेसबुक वॉल पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने 2019 में कांग्रेस की जीत की बात लिखी थी। ये पोस्ट लिखने के बाद उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि ये पोस्ट उनके लिए काल बन जाएगा। घरवालों के मुताबिक इस पोस्ट को लेकर मनोज और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद इतना बड़ा कि देखते ही देखते तलवार से उनकी हत्या कर दी गई।