नई दिल्ली। साउथ दिल्ली के गांव गदईपुर में एक डॉक्टर पर जानलेवा हमले की जानकारी सामने आई है। हथियारबंद बदमाशों ने फार्महाउस के बाहर डॉक्टर की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमले में डॉक्टर हंस नागर की जान तो बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गए। डीसीपी (साउथ) रोमिल बानिया के अनुसार हमलावार तीन से चार की संख्या में थे, जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जानकारी के
अनुसार बदमाशों ने डॉक्टर पर 30 राउंड फायरिंग की। हालांकि अपने बचाव में डॉक्टर नागर ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से कई राउंड फायर किए।