31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीच सड़क शादीशुदा महिला से गैंगरेप की कोशिश; पीड़ित बोली- कपड़े फाड़े, सीने पर हाथ लगाया और वीडियो किया वायरल

नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने दो बच्चों की मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। जब महिला ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी, तो आरोपियों ने सोशल मीडिया पर उसका एक वीडियो वायरल कर दिया।

3 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Mar 31, 2026

Gang rape with minor girl

Gangrape (Photo- Patrika)

Bihar News:बिहार के मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा के नूरसराय इलाके से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां तीन युवकों ने सड़क के बीचों-बीच एक शादीशुदा महिला को रोक कर उसके साथ गैंगरेप करने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब महिला ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई, तो आरोपियों ने महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह घटना 26 मार्च की है, लेकिन वीडियो अब वायरल हुआ है, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।

सामान लेकर घर लौट रही थी महिला

बताया जा रहा है कि 26 मार्च की शाम पीड़िता घर के लिए किराने का सामान खरीदने के लिए पास की एक दुकान पर गई थी। शाम लगभग 6:00 बजे से 7:00 बजे के बीच, जब वह किराने का सामान लेकर लौट रही थी, तो उसी गांव के तीन युवकों ने उसे घेर लिया। जिनकी पहचान अशोक यादव, महलू महतो (उर्फ नवनीत) और रविकांत कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित के दो बच्चे हैं और उसके पति महाराष्ट्र के नासिक में मजदूरी करते हैं, जबकि वह अपने बुज़ुर्ग सास-ससुर के साथ गांव में रहती है।

FIR में पीड़िता ने क्या बताया

पुलिस थाने में दर्ज कराई गई FIR में पीड़िता ने अपने साथ हुई पूरी घटना बताई है। महिला ने कहा, 'उन तीनों ने जबरदस्ती मुझे पकड़ लिया और मेरी इज्जत लूटने के इरादे से मुझे जमीन पर पटक दिया। महलू महतो ने मेरे सीने को छुआ और मेरे साथ जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान उसने मेरे कपड़े फाड़ दिए, जिससे मैं अर्धनग्न हो गई। रविकांत भी मेरे साथ बदसलूकी कर रहा था, जबकि अशोक यादव उनकी मदद कर रहा था।' महिला ने आगे बताया कि उसकी जान तब बची जब उसने जोर से मदद के लिए आवाज लगाई, जिससे गांव के कुछ लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े, यह देखकर आरोपी मौके से भाग गए।

वीडियो किया वायरल

घटना के बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर 27 मार्च को पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद आरोपियों ने सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो वायरल कर दिया, जिसे उन्होंने महिला को प्रताड़ित करने के दौरान रिकॉर्ड किया था। तीन अलग-अलग क्लिप में वायरल इस वीडियो में आरोपी महिला को गालियां देते हुए और उसे घसीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में, आरोपियों को अपने साथियों को घटना को रिकॉर्ड करने का निर्देश देते हुए साफ तौर पर सुना जा सकता है।

कार्रवाई की मांग

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो पोस्ट करते हुए इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने लिखा, 'बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में 26 मार्च को बाजार से घर लौट रही एक शादीशुदा महिला को अकेला पाकर कुछ लोगों ने घेर लिया और उसके साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ की, इस घिनौने कृत्य का वीडियो भी बनाया गया। यह अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस का नतीजा है। जो न केवल इंसानियत को शर्मसार करती है बल्कि एनडीए के जंगलराज का भी प्रमाण है। अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और पीड़िता को पूर्ण सुरक्षा व न्याय सुनिश्चित किया जाए।'

दो आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार

मामले के तूल पकड़ने के बाद, सदर DSP-2 संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम ने गांव में छापेमारी की। पुलिस ने मामले में दो मुख्य आरोपियों अशोक यादव और महलू महतो को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी रविकांत को पकड़ने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर फिलहाल छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए जिम्मेदार किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।