21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रस्सी से बांधकर युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, 4 आरोपी गिरफ्तार

धार जिले का मामला...पिटते दिख रहे युवक पर पहले प्रकरण, फिर आरोपियों की तलाश

2 min read
Google source verification

धार

image

Sachin Trivedi

Feb 21, 2026

धार जिले का मामला...पिटते दिख रहे युवक पर पहले प्रकरण, फिर आरोपियों की तलाश

धार जिले का मामला...पिटते दिख रहे युवक पर पहले प्रकरण, फिर आरोपियों की तलाश

धार. राजोद थाना क्षेत्र के ग्राम बरमंडल में युवक को रस्सी से बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। दिलचस्प तथ्य यह है कि जिस युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है, उसी पर पुलिस ने मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। अब वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच की बात कह रही है। बरमंडल निवासी विक्रम गोयल मारू की शिकायत पर पुलिस ने युवक दीपक मारु के खिलाफ बीएनएस की धारा 296(ए), 115(2) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दीपक मारु को रस्सी से बांधकर कुछ लोग पिटाई करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना रिपोर्ट दर्ज होने से पहले की है। पिटाए युवक की वर्तमान स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। गंंभीर चोटों के चलते उसका उपचार किसी अस्पताल में चल रहा है। युवक खूंटपला गांव का बताया जा रहा है, जबकि शिकायतकर्ता बरमंडल का निवासी है। वीडियो में विक्रम नामक व्यक्ति सहित अन्य लोग भी पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं।

पारिवारिक विवाद की चर्चा, तीन वीडियो होने की बात

ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच विवाद पारिवारिक कारणों से जुड़ा बताया जा रहा है। यह भी चर्चा है कि घटना के दौरान कुछ अन्य वीडियो भी बनाए गए थे। हालांकि उन्हें वायरल होने से पहले डिलीट करवा दिया गया था। बताया जा रहा है कि ऐसे तीन वीडियो ‘रिसाइकल’ के जरिए कुछ लोगों के मोबाइल में दोबारा सेव हैं।

पुलिस का कहना—दोषियों पर हुई एफआइआर

राजोद थाना प्रभारी रामसिंह राठौड़ ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है और विवाद के कारणों की जांच की जा रही है। पिटाए युवक को थाने बुलाया है। उसके बयान और शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है और दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।