8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई नवेली दुल्हन ने पति को पिलाया दूध, फिर बत्ती बंद कर दी, सुबह जब आंख खुली तो पूरी जिंदगी बदल गई

एक पत्नी ने अपनी पत्नी के साथ जो किया सुनकर हैरान रह जाएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
loot

नई नवेली दुल्हन ने पति को पिलाया दूध, फिर बत्ती बंद कर दी, सुबह जब आंख खुली तो पूरी जिंदगी बदल गई

नई दिल्ली। हरियाणा से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यमुना नगर में एक महिला ने सुहागरात पर अपने पति के साथ जो किया सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। महिला ने अपने पति को धोखे से दूध में कुछ मिलाकर पिला दिया। वहीं, सुबह जब शख्स की आंख खुली तो उसकी जिंदगी उजड़ चुकी थी।

यह है पूरा मामला...

घटना यमुनानगर के बाड़ी माजरा की है। बताया जा रहा है कि 22 दिन पहले अक्षर (काल्पनिक नाम) की शादी करनाल के डमौली गांव की रहनेवाली महिला के साथ हुई थी। रविवार रात उसकी पत्नी दूध लेकर कमरे में आई। पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी पत्नी ने दूध में देसी घी मिला दिया। अक्षर ने दूध पी लिया, उसने अपनी पत्नी से भी दूध पीने को कहा। लेकिन, उसने दूध पीने से इनकार कर दिया। इसके बाद लाइट ऑफ हो गया। अक्षर की सुबह जब नींद खुली तो उसकी पूरी दुनिया उजड़ चुकी थी। अक्षर ने बताया कि उठते ही उसे चक्कर आ गया और वो नीचे गिर। फिर तोड़ी देर बाद उसे होश आया। इसके बाद उसने घरवालों को आवाज लगाई। सब जमा हो गए, लेकिन उसकी पत्नी गायब थी। आनन-फानन में अक्षर को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

पैसे, जेवर और कपड़े लेकर हुई गायब

अक्षर ने बताया कि उसकी पत्नी ने दूध में कुछ मिलाकर उसे पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। अक्षर ने यहां तक कहा कि पत्नी ने पैसे, जेवर और उसके कपड़े तक लूट लिए। इतना ही नहीं जो कपड़े उसने पहन रखा था, पत्नी उसे भी लूटकर ले गई। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी पत्नी की तलाश शुरू कर दी है।