9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi Crime News: दिल्ली में बीच सड़क पर नुकीले हथियार से महिला का मर्डर, सामने आई ये वजह

Delhi Crime News: पूर्वी दिल्ली में मंगलवार दोपहर दो युवको ने नुकिले हथियार से एक 72 वर्षीय महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद अस्पताल में महिला की मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Woman murdered with sharp weapon in Delhi

Woman murdered with sharp weapon in Delhi

Delhi Crime News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराध धमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में एक स्कूटी सवार 72 वर्षीय महिला का नुकिले हथियार से मर्डर कर दिया गया। महिला का नाम सुधा गुप्ता है। वह लक्ष्मी नगर इलाके में अपने घर में अकेली रहती थीं। महिला के दो बेटे डॉक्टर हैं।

दो युवको ने उतारा मौत के घाट
बताया जाता है कि मृतका अपने एक मकान का किराया लेकर लक्ष्मी नगर लौट रही थी, तभी दो युवकों ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत करार दिया। मृतका की बेटियों ने बताया कि मंडावली के सामने रेहड़ी वाला दुकान लगाता है। रेहड़ी को हटाने को लेकर उससे विवाद चल रहा था। उसने मृतका को जान से मारने की धमकी दी थी। बेटियों का आरोप है कि उसी ने महिला की हत्या की है।

यह भी पढ़ें: Crime News: पिता के दोस्त ने 8 वीं की स्टूडेंट्स के साथ किया घिरौना काम, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

DCP ने दी ये जानकारी
वहीं, पूर्वी दिल्ली की DCP अमृता गुगुलोथ ने बताया कि मंगलवार दोपहर 2:30 बजे हमें 2 PCR कॉल आई जिसमें हमें सूचना मिली कि 2 लड़कों ने एक महिला पर वार कर उसे मार दिया है। डॉक्टर से बात करके पता चला कि महिला पर किसी पतली और नुकीले हथियार से वार किया गया है। हमने मामले में 302 का मुकदमा दर्ज़ किया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 64 वर्षीय साधु गिरफ्तार, आश्रम में इस बहाने बुलाकर करता था रेप