13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रकृति को हम संवारें, प्रकृति हमें संवारेगी

विश्व पर्यावरण दिवस पर हुए आयोजन

2 min read
Google source verification
प्रकृति को हम संवारें, प्रकृति हमें संवारेगी

प्रकृति को हम संवारें, प्रकृति हमें संवारेगी

रतलाम. विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन एवं प्रकृति के प्रति प्रेम बढ़ाने के उद्देश्य से नगर निगम व ऐप्को भोपाल ने अमृत सागर उद्यान में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य वक्ता पर्यावरणविद् डॉ. खुशाल सिंह पुरोहित रहे। संबोधित करते हुए पर्यावरणविद् डॉ खुशाल सिंह पुरोहित ने कहा कि प्रकृति को हम संवारेंगे तो प्रकृति हमें संवारेगी।

डॉ. पुरोहित ने कहा कि हमारी प्राचीन परंपरा में प्रकृति की पूजा को महत्व दिया गया है, इसीलिए हम जिससे ग्रहण करते हैं उसे देव कहा जाता है। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जमुना भिड़े ने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन से जुड़ा है। प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह प्रकृति के कऱीब जाए, उसे संवारें।

वन मंडल अधिकारी बीएस डुडवे ने कहा कि प्रकृति में कई ऐसे पौधे मौजूद हैं जो हमारे प्राणों की रक्षा करते हैं। कई पौधे हमें औषधि प्रदान करते हैं मगर हम इनसे अनजान ही हैं। इप्को भोपाल की संध्या व्यास ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों को काफी सराहना मिल रही है । नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झरिया ने कहा कि शहर में प्राकृतिक स्थलों की सुरक्षा करने के लिए नगर निगम के माध्यम से 100 से अधिक हर्बल उद्यानों को विकसित किया गया है। इन उद्यानों में प्रत्येक पौधे के वानस्पतिक नाम, उसके महत्व और उससे होने वाले लाभ को प्रदर्शित करती पट्टी का भी लगाई गई है। उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत ने कहा कि प्रकृति हमें शिक्षा भी देती है और हमें प्रेरित भी करती है। संचालन शिक्षक आशीष दशोत्तर ने व आभार उपायुक्त विकास सोलंकी ने व्यक्त किया।

जन जागरूकता दौड़ भी आयोजित हुई

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को प्रसारित करने के लिए जन जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। त्रिपोलिया गेट से शुरू हुई इस दौड़ में नागरिकों ने सहभागिता की। बाद में अमृत सागर उद्यान में पौधारोपण भी किया। परियोजना अधिकारी डूडा अरुण पाठक, जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा, जिला खेल अधिकारी आरसी तिवारी, जन अभियान परिषद के जिला संयोजक रत्नेश विजयवर्गीय सहित अन्य उपस्थित रहे।

पौधारोपण अभियान शुरू किया
विश्व पर्यावरण दिवस पर नई शुरुआत संस्था ने सिटी फोरलेन पर पौधरोपण किया। संस्था सदस्यों के साथ स्काऊड गाइड कैप्टन व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया भी पौधारोपण में शामिल रहे।

शहर के बाजना बस स्टैण्ड चौराहे से सिटी फोरलेन डिवाइडर पर पौधारोपण की शुरुआत की गई। संस्था ने अलग - अलग स्थानों पर कुल 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। खास बात यह कि सभी पौधे उन स्थानों पर लगाए जा रहे है जहां सिटी फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान बड़ी संख्या में हरे - भरे पेड काट दिए गए थे। अब नई शुरुआत संस्था ने इस पहल के माध्यम से उन सभी जगहों पर पौधारोपण शुरू किया है। इस दौरान बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।