10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अच्छी बारिश के लिए किया गोलेश्वर महादेव का अभिषेक

भक्तों की टोली पार्वती नदी से कलश में जल भरकर लाई      

less than 1 minute read
Google source verification

डबरा

image

rishi jaiswal

Jul 20, 2021

अच्छी बारिश के लिए किया गोलेश्वर महादेव का अभिषेक

अच्छी बारिश के लिए किया गोलेश्वर महादेव का अभिषेक

भितरवार/डबरा। गोलेश्वर सेवा समिति के संरक्षक सतीश मघैया के नेतृत्व में सेामवार को भक्तों की टोली ने मां पार्वती नदी से कलश में जल भरकर श्री गोलेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया और क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना की ।

पार्वती नदी से जल भरकर ला रहीं महिलाओं एवं भक्तों की टोली का श्रृद्धा और विश्वास से भरा यह नजरा देखने को मिला। इस दौरान लाइन लग गई। सुबह ९ बजे पार्वती नदी घाट पर शहरवासी एकत्रित हुए और वैदिक मंत्रोच्चारण उपरांत भक्तों ने कलश में जल भरा। कलश यात्रा निकाली गई जो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए श्रीगोलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां सभी ने भगवान भोलेनाथ का विधिविधान से जलाभिषेक किया और शिवलिंग को लबालब कर दिया। श्री गोलेश्वर महादेव रूद्राभिषेक के साथ जलाभिषेक किया और तत्पश्चात सभी नगरवासियों ने सामूहिक महाआरती की, भगवान से अच्छी बारिश की कामना की गई।

इस मौके पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सतीश मघैया ने कहा कि जब जब नगर में संकट, विपदा आई नगरवासी श्री गोलेश्वर महादेव की शरण में गए है, तब तब नगर और क्षेत्र के लोगों की रक्षा की इस बार भी भगवान श्री गोलेश्वर महादेव हमारी प्रार्थना सुनेंगे। मघैया ने बताया कि कुछ वर्ष पहले सूखे की स्थिति निर्मित होती देख शहरवासियों ने भगवान श्री गोलेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया था और बारिश हुई थी।