17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्वालियर इतने कार्यकर्ता पहुंचे कि भाजपा की नींद उड़ जाए

डबरा आने पर बोले सांसद दिग्विजय सिंह So many workers reached Gwalior that the BJP lost its sleep., news in hindi, mp news, dabra news

less than 1 minute read
Google source verification
ग्वालियर इतने कार्यकर्ता पहुंचे कि भाजपा की नींद उड़ जाए

ग्वालियर इतने कार्यकर्ता पहुंचे कि भाजपा की नींद उड़ जाए

डबरा. कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी की आमसभा में इतने कार्यकर्ता पहुंचे कि भाजपा व मामा की नींद उड़ जाएं। भाजपा के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम सीमा में है। जो उम्मीदवार सीट निकल सकेगा उसी को टिकिट दी जाएगी। यह बात राज्यसभा सांसद व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय ङ्क्षसह ने डबरा में आयोजित बैठक में मंगलवार को कही।

तैयारियों की समीक्षा की
ग्वालियर में 21 जुलाई को आयोजित होने वाली आमसभा के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आ रहीं है। उनके आगमन की तैयारी के संबंध मंगलवार को दिग्विजय ङ्क्षसह डबरा पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की सभा में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचे इसके लिए हर ब्लॉक से अधिक से अधिक कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। एक लाख लोगों के पहुंचने का लक्ष्य है। जिसे हमारा कार्यकर्ता पूरा करेगा।

शुगर मिल बंद पर बोले
डबरा शुगर मिल बंद होने के संबंध में दिग्विजय ङ्क्षसह ने कहा एक तरफ मामा दूसरी तरफ नरोत्तम लूट ले गया। इससे पहले जगह जगह उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के सचिव शिव भाटिया, प्रभूराम जोहरे ग्वालिया ग्रामीण अध्यक्ष, विधायक सुरेश राजे, रामसेवक बाबूजी आदि शामिल थे।