
Amitabh Bachchan: Speak in Bundeli language Kay ka ho rao at KBC
दमोह. कौन बनेगा करोड़पतिKBC के मंच पर उस वक्त अभिनेता अमिताभ बच्चन थोड़े रुक से गए। जब उनके सामने बैठी दमोह जिले के हटा में रहने वाली खुशबू तिवारी ने अमिताभ बच्चन से कहा 'काय का हो रओ'। बुंदेली भाषा के एक शब्द सुनकर अमिताभ बच्चन शॉक्ड हो गए और अपने चिर परिचित अंदाज में 'अएै' करते नजर आए। बाद में अमिताभ ने खुशबू से 'काय का हो रओ' का मतलब पूछा। खुशबू ने बताया कि क्या चल रहा है इसका मतलब है। जिस पर भी अमिताभ बच्चन ने हास्यापद कमेंट किया।
कौन बनेगा करोड़पति KBC के मंच पर दमोह जिले के हटा में रहने वाली खुशबू तिवारी फास्टेट फिंगर विनर बनकर हॉट सीट पर पहुंची। 14 नवंबर को 4 सवालों के उत्तर देकर 5 हजार जीत चुकी खुशबू ने 15 नवंबर को एक बार फिर अमिताभ बच्चन के साथ खेल शुरू किया। 5 वें सवाल का सही जबाब देकर वह 10 हजार रुपए जीती। इसके बाद खुशबू तिवारी पर बनाया गया वीडियो दिखाया गया।
दादी से करती है सबसे ज्यादा प्यार-
खुशबू तिवारी पर फिल्माई गई शॉर्ट स्टोरी में बताया गया कि खुशबू का परिवार समग्र परिवार है। जिसमें सभी एक साथ रहते है। खुशबू की मां शिक्षक है। इसीलिए खुशबू का अधिकांश समय अपनी दादी के पास ही गुजरा है। इसीलिए खुशबू भी दादी से ही सबसे अधिक प्यार करती है। खुशबू को वीडियो में दादी के साथ सेल्फी और गुफ्तगु करते हुए भी दिखाया गया है।
बुंदेली भाषा में बात करने कहा तो खुशबू बोली 'काय का हो रओ'-
अमिताभ बच्चन खुशबू तिवारी से बात कर रहे थे। इसी दौरान बच्चन ने खुशबू से कहा कि वीडियो में आप दादी से किस भाषा में क्या बोल रही थी, बोलकर दिखाईए। जिस पर खुशबू तिवारी ने कहा 'काय का हो रओ'। यह सुनकर अमिताभ बच्चन कुछ समय के लिए ठहर से गए और अपने चिर परिचित अंदाज में अएै करते हुए दोबारा बोलने कहा। खुशबू ने फिर कहा काय का हो रओ। अभिताभ ने इसका मतलब जाना तो खुशबू ने बताया कि 'काय का हो रओ' का हिंदी मतलब क्या चल रहा है हैं। जिस पर अभिताभ ने हास्यापद अंदाज में कहा कि अब समझ आया, पहले तो लगा जैसे कौआ काय-काय कर रहा है।
खुशबू ने जीते 6 लाख 40 हजार
इसके बाद एक के बाद एक सवालों के जवाब देते हुए खुशबू तिवारी दूसरे पड़ाव पर पहुंची। 3 लाख 20 हजार रुपए जीतने के बाद खुशबू ने एक और प्रश्न का जवाब देते हुए 6 लाख 40 हजार रुपए जीते। इसके बाद खुशबू ने केबीसी से क्विट किया। अमिताभ बच्चन ने खुशबू के उज्जवल भविष्य की कामना की। इधर दमोह और हटा में भी खुशबू तिवारी के खेल को देखने के लिए लोग उत्सुक नजर आए।
Updated on:
16 Nov 2019 02:44 pm
Published on:
16 Nov 2019 01:00 pm
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
