4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी देवी मंदिर रहीं बंद बाहर से प्रणाम करने वालों को भी समझाइश

बड़ी देवी मंदिर लॉक, अपने मन मंदिर में जलाए आस्था की ज्योति

3 min read
Google source verification
Bade Devi temple closed, even those who salute from outside

Bade Devi temple closed, even those who salute from outside

दमोह. नवरात्र के पहले दिन बड़ी देवी मंदिर सहित जिले के सभी मंदिर लॉक रहे। शहर की प्रमुख आस्था का केंद्र बड़ी देवी मंदिर के दोनों ओर के गेट पर पुलिस का कड़ा पहरा लगा रहा।
इसके बावजूद सुबह से लेकर दोपहर तक इक्का दुक्का लोग बड़ी देवी मंदिर पहुंचते रहे और बाहर से प्रणाम कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास करते रहे। ऐसे भक्तों के लिए पुलिस वाले वहां रोकते टोकते हुए वहां भीड़ नियंत्रित करने का उपक्रम करते रहे, लेकिन सड़क पर आ रहे इक्का-दुक्का लोगों की इस पूजा अर्चना पर पुलिस सख्ती तो नहीं दिखा रही थी, लेकिन हर पहुंचने वाले भक्त से निवेदन कर रही थी कि घर पर ही रहे और मां की पूजा अर्चना करें। फुटेरा फाटक साइड गेट व हटा नाका साइड गेट पर पुलिस ने सख्त बैरीकेटिंग की थी, जिससे लोगों का कहीं से भी प्रवेश न हो।
देवी भक्तों को चौराहों से ही कराया वापस
चैत्र नवरात्र पर भी बड़ी देवी मंदिर लॉक रहेगा। दमोह जिला को 31 मार्च तक लॉक डाउन किया है। नवरात्र का पर्व भी इसी दौरान होगा। जिससे शहर की आस्था के प्रमुख केंद्र बड़ी देवी मंदिर सहित शहर व जिले के सभी मंदिर बंद कर दिए गए है। इस दौरान हजारों की भीड़ नियंत्रित करने नाकेबंदी कर दी गई है।
महामारी नाशक पाठ शुरू
बड़ी देवी मंदिर में दुर्गा सप्तशती के अनुसार महामारी, रोग विनाशक पाठ किया जाएगा, ताकि कोरोना का कहर न आ पाए। मां भगवती से देश को कोरोना से मुक्त करने के लिए आचार्यों द्वारा 9 दिन तक महामारी नाशक पाठ किया जाएगा। जिसमें कुछ पंडित शामिल हो रहे हैं। जो यह पाठ करेंगे।
घर पर ही फोड़े नारियल और चढ़ाएं प्रसाद
मां बड़ी देवी मंदिर के पुजारी पं. आशीष कटारे ने महामारी के दौर में लोगों को घर में ही रहकर मां बड़ी देवी की आराधना करने का संदेश दिया है। उनका कहना है कि मां बड़ी देवी का ध्यान कर 9 दिन का व्रत आरंभ करें। इसके बाद समापन के दिन अपने कुल देवता व देवी की पूजा करने के साथ मां बड़ी देवी का ध्यान करें और उनके नाम से नारियल चढ़ा दें, प्रसाद चढ़ाएं। इस तरह की आराधना से वही फल प्राप्त होगा जो आपको मंदिर में आने में प्राप्त होता है।
हटा चंडी देवी मंदिर भी लॉक्ड
शहर के बड़ी देवी मंदिर के अलावा हटा नगर का प्रसिद्ध चंडी मंदिर हटा नगर सहित पूरे जिले की आस्था का केंद्र हैं। यहां भी नवरात्र पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यह मंदिर भी बंद कर दिया गया है। यहां भी दमोह शहर की तरह पुलिस की तैनाती रहेगी।
अन्य मंदिरों को भी रखा जाएगा भीड़ मुक्त
जिले में जबेरा अंचल के साथ अन्य ब्लॉकों में भी कई देवी के प्रसिद्ध स्थान हैं, जहां भी पुलिस द्वारा भीड़ नियंत्रित किया जाएगा।
मन मंदिर बसाएं मां की मूर्ति
पं. महेश पांडेय आम श्रद्धालुओं को संदेश देते हैं कि चाहे आप बड़ी देवी को मानते हो, मैहर वाली शारदा मात को मानते हो, पीतांबरा पीठ को मानते हो, चंडी व चामुंडा को मानते हो या खैर माता को पूजते हों। इस बार विश्व व्यापी महामारी को ध्यान में रखते हुए जिस भी स्वरूप में मां को मानते हैं, उनका ध्यान कर उनकी पूजा अर्चना करें, उनके नाम का भोग प्रसाद चढ़ाएं। जो लोग दुर्गा कवच कर सकते हैं, वह करें। जो दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती कर सकते हैं उसका पाठ कर इस संकट की घड़ी में मां दुर्गा का आहृवान करें और इस महामारी को अपनी सच्ची के भक्ति संकल्प से देश से दूर भगाएं।
एक बार खुलने वाला गुफा मंदिर भी बंद
नया बाजार गाड़ी खाना में स्थित बड़ा दिवाला प्राचीन बड़ा दिवाला है। इस मंदिर गुफा के अंदर मां भगवती विराजमान हैं, जो साल में एक बार चैत्र नवरात्र पर पंचमी से आम जनों के दर्शनों के लिए खोली जाती है। लेकिन इस बार लॉक डाउन के कारण आमजनों के लिए मंदिर नहीं खोला जाएगा। बड़े दिवाले के पंडा प्रभु बाबा ने बताया कि इस बार बड़ा दिवाला भी नवरात्र में लोगों के लिए बंद रहेगा। इसके अलावा सबसे बड़ा निकलने वाला जवारा जुलूस भी इस बार नहीं निकाला जाएगा।