8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दमोह में पानी को लेकर गांव व नगर के वार्डों की सीमा की जंग

जिस टंकी से शहर के चार वार्डों में हो रहा पानी सप्लाई, उसी से ग्राम पंचायत ओवरफ्लो से लेना चाहती है कनेक्शन

2 min read
Google source verification

दमोह

image

Samved Jain

Apr 03, 2025

damoh nagrpalika hindi news

damoh nagrpalika hindi news

दमोह. शहर के रेलवे लाइन के दूसरे छोर पर चार वार्डों को पेयजल सप्लाई करने वाली कचरा टंकी से इमलाई पंचायत के कनेक्ट करने के प्रयास के पहले विरोध शुरू हो गया है। शहर के लोग इसके विरोध में है और इसी के चलते फिलहाल काम रोक दिया है। इस बीच पत्रिका ने ग्राम पंचायत इमलाई और चारों वार्ड में पहुंचकर पेयजल की स्थिति सहित अन्य मुद्दों पर लोगों से चर्चा की। साथ ही पानी को लेकर बनी आमने-सामने की स्थिति को समझा।

दोनों ही तरफ से जनप्रतिनिधि चाहते है लोग न हो परेशान

मागंज ४,५,६ और फुटेरा ४ के पार्षदों की ओर से पप्पू कसोटया ने बताया कि आजादी के कई दशक निकलने के बाद रेलवे लाइन के दूसरे पार पानी पहुंच गया है। इसमें भी अभी ४-५ साल ही हुए कि लोगों को थोड़ी बहुत राहत है। अभी भी फुटेरा ४ सहित कुछ वार्डों के हिस्सों में नल से जल नहीं पहुंच पा रहा है। जिसका कारण इतना प्रेशर टंकी में नहीं होना बताया जाता है। अभी वैसे भी एक दिन छोड़कर हमें पानी मिल पाता है। आगे हम जनता को परेशान नहीं देखना चाहते, इसीलिए इसका विरोध कर रहे हैं।

ग्राम पंचायत की ओर से उपसरपंच रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर कलेक्टर ने सीएमओ की व्यवस्था कराने कहा था। इसीलिए हम टंकी के ओवरफ्लो से कनेक्ट कर रहे हैं, जिससे कि गांव के लोगों को पानी मिल सके। गर्मी में यहां काफी परेशानी हो जाती है। टेंकर व्यवस्था नियम विरुद्ध है। ऐसे में अस्थाई तौर पर यही व्यवस्था है, जिससे ग्रामीणों को पानी मिल सकता है।

जनता मांगे पानी

ग्राम पंचायत इमलाई की सुहागरानी ने बताया कि पानी की बूंद-बूंद को परेशान है। कुंआ, हेंडपंप, बोर सब खराब हो चुके हैं। गर्मी भर विकराल संकट हो जाता है।

मागंज वार्ड के शिवा रैकवार कहते है कि एकमात्र टंकी बनी हुई है। जिससे चार वार्डों में पानी भी अच्छे से नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में गांव में और पानी जाने लगेगा तो वार्डों में भी समस्या बढ़ जाएगी।
फैक्ट फाइल

६ हजार करीब लोग निवास करते है इमलाई पंचायत में।

१२ हजार करीब निवासी है चार वार्डों में

६ लाख लीटर है टंकी कैपेसिटी

१ टंकी की वार्डों में सप्लाई के लिए और जरूरत

  • ग्राम पंचायत के निवासियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए हम शहर की टंकी के ओवरफ्लो से इमलाइ की लाइन कनेक्ट करा रहे थे। आपत्ति के बाद काम बंद कराया है। अन्य व्यवस्था देख रहे हैं।
  • -पूनम दुबे, सीइओ जनपद पंचायत दमोह
  • वार्डों में पानी उपलब्ध कराने के लिए १ टंकी कम है। गांव में पानी देने के लिए पीआइसी और परिषद की मंजूरी लेना होगी। उसके बाद ही कुछ हो सकता है। पानी की उपलब्धता के आधार पर टैंकर से पानी की व्यवस्था कराई जा सकती है।
  • प्रदीप शर्मा, सीएमओ नगरपालिका दमोह