27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पानी के साथ आ रहे पक्षियों के पंख, फोटो सोशल मीडिया पर डाली

मांगज वार्ड ५ लोको से सामने आया है, जहां रहने वाले एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर फोटो डालकर दावा किया जा रहा है कि नगरपालिका की पेयजल लाइन से पक्षियों के के पंख व हड्डियों के बारीक टुकड़े आ रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

दमोह

image

Samved Jain

Feb 27, 2026

पानी के साथ आ रहे पक्षियों के पंख, फोटो सोशल मीडिया पर डाली

पानी के साथ आ रहे पक्षियों के पंख, फोटो सोशल मीडिया पर डाली

दमोह. शहर की पानी की टंकियों की सफाई हुए अभी एक महीना ही बीता है कि अब फिर से पानी में कचरा आने की शिकायत सामने आने लगी है। ताजा मामला मांगज वार्ड ५ लोको से सामने आया है, जहां रहने वाले एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर फोटो डालकर दावा किया जा रहा है कि नगरपालिका की पेयजल लाइन से पक्षियों के के पंख व हड्डियों के बारीक टुकड़े आ रहे हैं।

पानी का छन्नी लगाने पर उसमें यह दिखाई दे रहे हैं। इसका वीडियो भी डाला गया है। इस तरह से करीब १५ दिन से कचरा आना बताया जा रहा है। बता दें कि यहां पर पथरिया तिराहा डीपी से पानी पहुंचता है। जिसकी भी सफाई हुई थी।

मामले में नगरपालिका के जल व्यवस्था प्रभारी सुशील सोनी का कहना है कि फोटो की जानकारी लगी थी, जिसके आधार पर टंकी और वार्ड में भी चेक कराया जा रहा है। हालांकि, शाम तक ऐसा कुछ नहीं देखने मिला है।