25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूल्हा को पल्सर की जगह भेज दी स्पलेंडर, नहीं आई बारात

लड़की पक्ष पहुंचा शिकायत करने, दहेज लोभियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

2 min read
Google source verification

दमोह

image

Samved Jain

Feb 25, 2026

लड़की पक्ष पहुंचा शिकायत करने, दहेज लोभियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

लड़की पक्ष पहुंचा शिकायत करने, दहेज लोभियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

दमोह. एक बेटी दहेज लोभियों की भेंट चढऩे से बच गई। यह इसीलिए, क्योंकि जो दूल्हा दहेज में दूसरी गाड़ी मिलने से बारात रोक सकता है, वह आगे क्या-क्या कर सकता है अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसा ही एक रोचक मामला दमोह जिले में सामने आया है, जिसमें दूल्हे को पल्सर की जगह स्पलेंडर बाइक भेजे जाने पर वह इतना नाराज हो गया कि बारात ही लेकर नहीं पहुंचा। इधर, लड़की पक्ष बारात की पूरी तैयारी करे बैठा रहा।

मामले में अब पीडि़त लड़की पक्ष ने एसपी ऑफिस में गुहार लगाई है और दहेज लोभी दूल्हे और उसके परिजनों पर प्रकरण दर्ज करने व उनके द्वारा दी गई सामग्री को वापस करने की मांग की है। जहां से उन्हें कार्रवाई का आश्वासन मिला है।

धरी गई बारात की तैयारियां
लड़की के परिजन रत्नेश अहिरवार ने बताया कि वह नोहटा थाना क्षेत्र के सगरा रीछई का निवासी है। उनकी भतीजी का विवाह जबलपुर जिले के सिहोरा क्षेत्र के गोसलपुर में शैलेेंद्र से तय हुआ था। लगुन में उनके द्वारा ५१ हजार रुपए, शादी के सूट और परिजनों के कपड़े लिए रुपए और एक स्पलेंडर बाइक दी थी। उतने समय सब ठीक था। शादी के कार्ड बंट गए थे और बारात १२ फरवरी को आना थी, लेकिन इसी बीच शैलेंद्र व उनके पिता ने स्पलेंडर की जगह पल्सर और ४ लाख नकद की मांग बढ़ा दी। आगे करने का आश्वासन दिया, लेकिन उन्होंने बारात नहीं लाने कह दिया और १२ को वह बारात लेकर भी नहीं आए। जबकि उनके पूरे रिश्तेदार आ चुके थे।

अब कार्रवाई की मांग
परिजनों ने बुधवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर एक ज्ञापन दिया है। जिसमें गोसलपुर निवासी शैलेंद्र चौधरी और कमलेश चौधरी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उनके द्वारा दी गई बाइक, रुपए और सामग्री लौटाने की मांग की है। दुज्जी अहिरवार ने बताया कि इस घटनाक्रम के बाद भले ही समाज में बदनामी हुई है, लेकिन उनकी बेटी दहेज लोभियों की भेंट चढऩे से बच गई।

वर्शन
प्रकरण की जानकारी सामने आई है। मामले में तत्काल ही एक्शन लेते हुए कार्रवाई की जाएगी। थाने में एफआइआर दर्ज कराते हुए आरोपियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।
सुजीत सिंह भदौरिया, एएसपी दमोह