
बीना-कटनी रूट पर भोपाल से धनबाद और चोपन के लिए दो नई ट्रेन दमोह, सागर के यात्रियों को मिलेगा लाभ, सिंगरौली, ब्योहारी और धनबाद के लिए सीधी कनेक्टिविटी
दमोह. यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर भोपाल और धनबाद के मध्य एक जोड़ी नई ट्रेन सप्ताह में तीन दिन का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है। इसके साथ ही चोपन और भोपाल के मध्य भी एक जोड़ी नई ट्रेन साप्ताहिक का परिचालन किया जाएगा। जिसका विधिवत शुभारंभ मंगलवार को भोपाल में किया गया है। गाड़ी संख्या 11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन व गाड़ी सं. 11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस का परिचालन होगा। भोपाल से यह ट्रेन सप्ताह के प्रत्येक सोमवार, गुरुवार व शुक्रवार को तथा धनबाद से प्रत्येक रविवार, बुधवार एवं शनिवार को किया जाएगा।
इस तरह रहेगा भोपाल- धनबाद एक्सप्रेस का रूट
गाड़ी सं.11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस भोपाल से 20.55 बजे चलकर बीना-दमोह-कटनी मुड़वारा के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन उसी रात 12.8 पर सागर होते हुए 1.13 बजे दमोह पहुंचेगी। जबकि अगले दिन 08.45 बजे सिंगरौली, 10.20 बजे चोपन, 11.20 बजे रेणुकूट ,12.35 बजे गढ़वा, 13.20 बजे डालटनगंज, 14.52 बजे टोरी, 17.05 बजे रांची रोड, 6.3 पर बोकारो होते हुए रात 8.20 बजे धनबाद पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस धनबाद से 07.20 बजे चलकर 09.45 बजे रांची रोड, 11.20 बजे टोरी, 12.46 बजे डालटनगंज, 13.35 बजे गढ़वा, 15.08 बजे रेणुकूट, 16.05 बजे चोपन, 18.50 बजे सिंगरौली, ९.२८ पर ब्योहारी होते हुुए रात ११.५५ पर कटनी मुड़वारा पहुंचेगी। जबकि रात 1.28 पर दमोह होते हुए 2.28 पर सागर पहुंचेगी। ट्रेन अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 7.00 बजे भोपाल पहुंचेगी।
भोपाल-चोपन साप्ताहिक का ऐसा रहेगा रूट
गाड़ी संख्या 11633/11634 भोपाल-चोपन-भोपाल एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन का परिचालन भोपाल से एक मार्च से सप्ताह के प्रत्येक रविवार को तथा चोपन से दो मार्च से सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा। यह ट्रेन भोपाल से 20.55 बजे चलकर बीना-दमोह- कटनी मुड़वारा के रास्ते चलेगी। रात 12.8 बजे सागर होते हुए 1.13 पर दमोह पहुंचेगी। ट्रेन ब्योहारी होते हुए अगले दिन सुबह 08.45 बजे सिंगरौली, 09.03 बजे करैला रोड सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 10.50 बजे चोपन पहुंचेगी। वापसी में 11634 चोपन-भोपाल एक्सप्रेस 17.10 बजे चलकर 18.20 बजे करैला रोड एवं 18.50 बजे सिंगरौली, 9.28 पर ब्योहारी होते हुए 11.55 पर कटनी मुड़वारा, 1.28 पर दमोह होते हुए 2.28 पर सागर पहुंचेगी। यह ट्रेन अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 7 बजे भोपाल पहुंचेगी।
Published on:
25 Feb 2026 11:03 am
