
बैट लेकर नगर पालिका पहुंचे भाजपा नेता विवेक अग्रवाल को भेजा गया जेल,कर्मचारी भी भड़के
दमोह. इंदौर से (MLA akash vijayvargiya bat case indore) भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय के बैट कांड (Bat Case) के बाद दमोह (Bat Case damoh) में भी बैट कंधे पर रखकर नगर पालिका काम कराने पहुंचे भाजयुमो नेता विवेक अग्रवाल (Bjp leader Vivek agrawal) को शनिवार को जेल भेज दिया गया है। विवेक अग्रवाल के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया और बाद में गिरफ्तार कर जेल (Jail in Bat Case) भेज दिया है।
शनिवार को नगरपालिका कर्मचारियों ने भी काम बंद रखते हुए कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया। जबकि भाजपा पदाधिकारी अब भी पूरे मामलें में शांत है। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष और पार्षद प्रतिनिधि विवेक अ्रगवाल पिछले दो दिनों से नगरपालिका बैट लेकर पहुंच रहे थे। कंधे पर बैट रखे हुए अधिकारी के चेंबर से उनकी पहले दिन फोटो वायरल हुई थी। जिस पर विवेक अग्रवाल ने कहा था कि पीएम आवास के प्रकरणों के संबंध में वहां पहुंचे थे। उद्देश्य कुछ नहीं, महज संदेश देना था कि आवेदन और निवेदन के लिए तैयार रहें नहीं तो दे दनादन के लिए भी पीछे नहीं हटेंगे। भाजपा नेता विवेक अग्रवाल की इस हरकत के बाद नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारियों में दहशत का माहौल था। इधर दूसरे दिन भी विवेक इसी तरह नगरपालिका पहुंचे थे।
डर से बचने एकत्रित हुए कर्मचारी-अधिकारी, मामला दर्ज
दो दिनों से आवेदन, निवेदन और फिर दे दनादन के स्लोगन की दशहत झेल रहे नगरपालिका के कर्मचारी शनिवार को डर के कारण एकत्रित हो गए। अधिकारी और कर्मचारी एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए सिटी कोतवाली पहुंचे। जहां सीएमओ कपिल खरे की शिकायत पर भाजपा नेता विवेक अग्रवाल के विरुद्ध सिटी कोतवाली में धारा 186,506 IPC के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण दर्ज होने ही पुलिस ने विवेक अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। कर्मचारियों के दवाब को देखते हुए विवेक को तत्काल एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से विवेक को जेल भेज दिया गया है। इस दौरान जमानत के लिए किए गए प्रयास भी नाकाफी साबित हुए।
इस मौके पर नगरपालिका कर्मचारी संघ अध्यक्ष भागीरथ शर्मा का कहना है कि न सिर्फ दमोह बल्कि पूरे प्रदेश में जहां भी किसी भी दल के नेता द्वारा कर्मचारी-अधिकारी को निशाना बनाया जा रहा है, इसका हम विरोध करते है। इसे लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया है। कार्रवाई होने के कारण कर्मचारी शांत है। सोमवार को इसे लेकर नगरपालिका में एक आमसभा का आयोजन भी किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि आगे अगर इस तरह का कोई कृत्य होता है तो हर तरीके से निबटने तैयार है। इस मौके पर बड़ी संख्या में कर्मचारी-अधिकारियों की मौजूदगी रही।
Published on:
29 Jun 2019 04:11 pm
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
