
kidnapped shopkeeper for not giving free liquor: मध्य प्रदेश के दमोह से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। यहां नरसिंहगढ़ में देर रात शराब दुकान के सेल्समेन को किडनैप कर लिया गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि कुछ बदमाशों ने फ्री में शराब की मांग की थी, लेकिन जब सेल्समेन ने देने से इनकार कर दिया, तो उन्होंने उसे अगवा कर लिया। ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
घटना शनिवार रात करीब 9 बजे की है, जब कुछ युवक शराब दुकान पर पहुंचे और सेल्समैन से फ्री में शराब मांगी। सेल्समैन ने जब साफ मना कर दिया, तो युवक धमकाते हुए वहां से चले गए। करीब 11 बजे, ये बदमाश दोबारा आए और इस बार उनका इरादा खतरनाक था। वह जबरन शराब की दुकान में घुस गए। दुकान में घुसते ही बदमाशों ने सेल्समैन से गाली-गलौज की और फिर देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। दुकान में मौजूद दो सेल्समैन में से एक किसी तरह बच निकला, लेकिन दूसरे को जबरन गाड़ी में डालकर ले जाया गया।
घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और तुरंत जांच शुरू की। शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों से पूरी वारदात की फुटेज मिली, जिसमें बदमाशों की पहचान की जा रही है। देहात थाना प्रभारी नेतृत्व में सेल्समैन को बचाने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। साथ ही, साइबर सेल की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रैक की जा रही है।
Updated on:
02 Mar 2025 11:08 am
Published on:
02 Mar 2025 11:05 am
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
