
एमपी के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य सभा सांसद दिग्विजयसिंह पर एक बार फिर कानूनी घेरा कस गया है। एमपी के दमोह में उनपर एफआइआर दर्ज की गई है। उनपर जैन तीर्थ कुंडलपुर मंदिर के संबंध में फर्जी ट्वीट करने का आरोप है। फर्जी ट्वीट करने के इस मामले में दमोह कोतवाली में दिग्विजयसिंह पर केस दर्ज किया गया है। फर्जी ट्वीट मामले में केस दर्ज होने के बाद बीजेपी ने उनका एकाउंट बंद करने की भी मांग की है। इसके लिए बाकायदा पत्र लिखा जा रहा है।
दमोह में कुंडलपुर जैन तीर्थ में शिवजी की पिंडी संबंधी ट्वीट के मामले में दिग्विजय सिंह पर दमोह की कोतवाली पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है। यह ट्वीट दिग्विजय सिंह के नाम के एक्स एकाउंट से किया गया था।
दमोह कोतवाली पुलिस के अनुसार दिग्विजय सिंह ने गत दिनों एक पोस्ट की थी जिसमें बजरंग दल पर गंभीर आरोप लगाए थे। दिग्विजय सिंह के एक्स एकाउंट से इस संबंध में ट्वीट किया गया था। इस ट्वीट में दिग्विजयसिंह ने लिखा कि श्री दिगंबर जैन मंदिर सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर परिसर में बजरंग दल के लोगों ने शिवजी की पिंडी रख दी। दिग्विजय सिंह ने कुंडलपुर जैन मंदिर सिद्ध क्षेत्र परिसर में शिवजी की पिंडी रखने पर बजरंग दल पर कार्रवाई की भी मांग की थी।
जैन मंदिर सिद्ध क्षेत्र में शिवजी की पिंडी रखने संबंधी दिग्विजयसिंह के ट्वीट के बाद जहां बजरंग दल और जिला प्रशासन ने इसे गलत बताया वहीं पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी। पुलिस की जांच में दिग्विजय सिंह द्वारा किया गया ट्वीट गलत पाया गया। पुलिस के अनुसार कुंडलपुर में ऐसी कोई घटना नहीं हुई।
पुलिस जांच में दिग्विजयसिंह का ट्वीट फर्जी पाया गया। इसके बाद उनपर पुलिस ने धारा 153, 505 और 177 आइपीसी के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। इधर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि ट्विटर यानि एक्स को पत्र लिखकर दिग्विजय सिंह का एकाउंट बंद कराया जाएगा।
Published on:
31 Aug 2023 09:59 am

बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
