
दमोह. पड़ोसी के घर बाल्टी में भरा पानी एक मासूम की मौत की वजह बन गया। मंगलवार सुबह १८ माह का एक मासूम इस दुनिया से अन्जान पड़ोसी के आंगन में खेलने चला गया। जो पानी से भरी बाल्टी में छप-छप करके खेलने लगा। लेकिन इसी बीच वह अनियंत्रित होकर बाल्टी में ही औंधे मुंह गिर गया, जिसकी मौत हो गई।
घटना को लेकर पलटू रजक निवासी नरसिंहगढ़ ने बताया कि उसकी नातिन सोनाक्षी पुत्री राकेश रजक उम्र १८ माह सुबह घर पर ही खेल रही थी। घर के सभी सदस्य दैनिक कार्यों में लगे हुए थे। इसी बीच सोनाक्षी अचानक आंगन से लगे पड़ोसी के आंगन में चली गई जहां पर बाल्टी में पानी भरा हुआ था। बाल्टी के पानी में वह खेलने लगी। इस बीच परिवार का कोई भी सदस्य उसे देख नहीं पाया। बाद में उसे कई जगह तलाशा नहीं मिली। जब पड़ोसी की बाथरूम में रखी पानी से भरी बाल्टी में देखा तो सोनाक्षी औंधे मुंह डली हुई थी। जिसे निकालकर तत्काल ही जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
इसे आईं गंभीर चोटें....
दमोह से यात्री पैसेंजर ट्रेन से गिरने पर एक यात्री को गंभीर चोटें आईं हैं। मंगलवार सुबह पैसेंजर यात्री टे्रन से रंजरा कूंड़ा थाना हिंडोरिया निवासी युवक सुखराम पिता हरीराम काछी (१८) अपनी बहन के घर पथरिया जा रहा था। इसी बीच अचानक पथरिया रेलवे स्टेशन के समीप चलती ट्रेन से गिर गया। जिसे गंभीर चोटें आने पर वाहन १०८ की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इधर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट-
जिले के देहात थानांतर्गत नरसिंहगढ़ गांव निवासी दो पक्षों में रंजिश के चलते विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है। पुलिस ने बताया है कि एक पक्ष से नीमा पति मलखान अहिरवार (४५) साल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी चैतू व 1 अन्य ने पुरानी बुराई पर से गालियां देकर मारपीट कर दी, तथा जान से मारने की धमकी दी। इसी तरह से दूसरे पक्ष से छिंगा पिता सरदारी (४५) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी नन्हें अहिरवार व 2 अन्य निवासी ने पुरानी बुराई पर से गालियां देकर लातघूसो से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है।
Published on:
03 Jan 2018 12:25 pm
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
