
Do not see well in the field when submerged
दमोह. किसानों की उपज बढ़ाने के लिए सरकार ने किसानों के खेत में कुआं बनवाए हैं, ताकि किसान उस कुआं से अपनी फसल की सिंचाई कर आय बढ़ा सके। लेकिन सरपंचों सचिवों ने किसानों के खेत में कुआं खुदवाकर आधा अधूरा बनाकर छोड़ दिया है। ऐसा ही एक मामला जबेरा जनपद के ग्राम पंचायत चिलौद के कुड़ी घाट का सामने आया है। कुड़ी घाट में निवासरत भूरा अहिरवार, दौलत अहिरवार ने बताया कि सरपंच द्वारा खेत में आधा अधूरा कुआं खुदवा कर छोड़ दिया गया है और कुआं भिसकने लगा है। उन्होंने बताया कि इसी कुआं के पास से खेत में से गांव जाने के लिए रास्ता है जो बारिश में जल मंगल हो जाता है। इसलिए चारों तरफ पानी होने के कारण समझ में नहीं आ पाता है कि कुआं कहां पर है।
लोगों ने बताया कि सरपंच ने कुआं का मनघट नहीं बनवाया है। यह लगभग 18. 20 फुट खोदा गया है और इस आधे अधूरे कुंआ से गांव के लोगों और मवेशियों को हमेशा जान माल खतरा बना रहता है। दौलत, मूलचंद और झीनी अहिरवार ने बताया कि सरपंच ने आधा कुआं खुदाई कर राशि निकाल ली। इस कुआं का पानी गांव वालों कि लिए पीने योग्य नहीं है । गांव वालों का कहना है कि सरपंच यदि कुआं के चारों तरफ बाउंड्री वॉल बनवा दें तो राहगीरोंं की सुरक्षा के अलावा यह कुआं का पानी गांव वालों को पीने योग्य हो सकता है। इस संबंध में जबेरा जनपद सीइओ अवधेश सिंह का कहना है कि फिलहाल में कुआं के चारोंं तरफ लकड़ी की सुरक्षा दीवार बनवा देते हैं, क्योंकि अभी बारिश में मटेरियल नहीं मौके पर नहीं पहुंच सकता है। इसके बाद वाहन पहुंचने पर कुआं के चारों तरफ बाउंड्री बनवा देंगे।
Published on:
05 Aug 2019 10:08 am
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
