31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

त्रिभुजाकार वार्ड में नालियां व सड़कें क्षतिग्रस्त

मुख्य सड़क पर सालों से फैंका जा रहा है कचरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दमोह

•

image

Rajesh Kumar Pandey

•

Updated: 12 Oct 2022, 5:40 PM IST

Drains and roads damaged in triangular ward

Drains and roads damaged in triangular ward

दमोह. नया बाजार नं. 2 वार्ड की संकरी गलियों में बसाहट है, जहां मुख्य समस्या नालियों की है। इसके साथ ही पाइप लाइन बिछाए जाने के दौरान इसकी अंदरुनी सड़कें खराब हो चुकी हैं। मुख्य सड़क पर कचरा फैंका जाना भी बड़ी समस्या है।
नया बाजार नं. 2 घंटाघर से शुरू होकर पलंदी चौराहा गाड़ी खाना विंदन चौराहा होते हुए घंटाघर पर त्रिभुजाकार में समाप्त होता है। बाजार क्षेत्र के इस वार्ड बसाहट छोटी गलियों में है। इस वार्ड में हिंदू, मुस्लिम, सिख व जैन समाज निवास करती है। इस वार्ड में बरंडा छिंगू की कुलिया व बाजार मोहल्ला क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या छोटी नालियों की है, जो क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस वार्ड की गलियों में पूर्व में पेवर ब्लॉक बिछाए गए और सड़कें बनाई गईं लेकिन पाइप लाइन बिछाए जाने के दौरान पेवर ब्लॉक उखड़ गए हैं। कई गलियों में नाली छोटी होने व मुख्य रास्ता ऊंचा होने के कारण जल भराव की स्थिति बनती है। घंटाघर से पलंदी चौराहा रोड तक की नाली की सफाई न होने के कारण यहां गंदगी फैली रहती है। इस वार्ड में नल खुलने का निश्चित समय न होने के कारण लोगों को परेशानी होती है। कहीं-कहीं पानी की सप्लाई कम होना बताया जा रहा है।
बरंडा से लेकर प्यासी मंदिर वाली सड़क क्षतिग्रस्त है। यहां पर नालियां न होने से भी लोगों को परेशानी हो रही है। पिछली परिषद में इस वार्ड में सबसे ज्यादा गलियों में पेवर ब्लॉक के कार्य कराए गए हैं, जो उखडऩे लगे हैं। पेवर ब्लॉक में मूस घुसने के कारण भी कई जगह धसाव की स्थिति बन रही है। नालियों की क्रासिंग पर पक्की पुलिया न होने से पत्थर के पटियों से आवाजाही हो रही है।
प्रस्ताव डाले हैं
वार्ड पार्षद दाऊद सौदागर का कहना है कि उनके वार्ड में सबसे ज्यादा नालियों ड्रेनेज सिस्टम की समस्या है, इसके साथ ही सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, जिनके प्रस्ताव डाले गए हैं। छिंगू की कुलिया वाली मुख्य सड़क खराब है। इसके अलावा उनके वार्ड में पानी कम आने की समस्या भी आ रही है, जिसका निदान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उनके वार्ड में पिछली परिषद में पेवर ब्लॉक लगवाए गए हैं, जो निर्थक साबित हुए हैं, उसकी जगह सीसी रोड निर्माण व नाली निर्माण कराया जाना उनका मुख्य एजेंडा है।