18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Action-मुलाहिजा के बाद चालक-परिचालक को भेजा जेल

Action-मुलाहिजा के बाद चालक-परिचालक को भेजा जेल

बस से महिला के शव को उतारने के मामले में पुलिस प्रशासन ने दिखाया सख्त रवैया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

narendra shrivastava

•

Updated: 29 Aug 2016, 12:38 AM IST

Action

Action

दमोह। बस से एक महिला का शव उतारने के मामले में चालक-परिचालक पर मामला दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से जिला जेल भेजा गया है। गौरतलब है कि पत्रिका ने 26 अगस्त के अंक में 'बस में महिला की मौत, शव को बीच सड़क पर छोड़ गया चालकÓ शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया था। तथा उसके बाद 27 अगस्त 'एसएनसीयू में भर्ती 5 दिन की नवजातÓ शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया बाद में 'चालक-परिचालक ने की घोर लापरवाहीÓ शीर्षक से 28 अगस्त रविवार को खबर का प्रकाशन किया था। खबर में महिला के शव को बस से उतारे जाने के बाद प्रशासन तक घोर लापरवाही की जानकारी दी थी। जिसके बाद बस जब्त कर आरोपियों को हिरासत में लिया था। जिनका जिला अस्पताल में मुलाहिजा कराया गया। रविवार को जिला न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।