11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल

तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत झलौन मार्ग स्थित तिपनी चौराहे की घटना तेंदूखेड़ा. सागर-जबलपुर स्टेट हाईवे 15 पर स्थित तिपनी चौराहे के पास दो तेज रफ्तार बाइकों में भिड़ंत हो गई। चार लोग घायल हो गए।मिली जानकारी अनुसार दिनेश पिता इमरत सींग गौड़ 35 निवासी तिपनी थाना तेन्दूखेड़ा, जो अपनी बहन और भानजे का इलाज […]

less than 1 minute read
Google source verification

दमोह

image

Hamid Khan

Nov 14, 2024

दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल

दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल

तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत झलौन मार्ग स्थित तिपनी चौराहे की घटना

तेंदूखेड़ा. सागर-जबलपुर स्टेट हाईवे 15 पर स्थित तिपनी चौराहे के पास दो तेज रफ्तार बाइकों में भिड़ंत हो गई। चार लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी अनुसार दिनेश पिता इमरत सींग गौड़ 35 निवासी तिपनी थाना तेन्दूखेड़ा, जो अपनी बहन और भानजे का इलाज कराकर झलौन से वापस अपने ग्राम तिपनी आ रहा था। उसी समय तेन्दूखेड़ा की और से झलौन तरफ आ जा रहे विशाल पिता हाकम सींग गौड़ 25 निवासी डुकरसता ने तेज रफ्तार से सामने आ रही बाइक को टक्कर मार दी। वहीं विशाल के साथ बाइक पर दो अन्य लोग मौजूद थे, जो घटना के बाद मौके से भाग निकले। मार्ग से निकल रहे राहगीरों द्वारा घटना की सूचना डायल 100 को दी गई, जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हुए दोनों बाइक सवार लोगों को इला•ा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दिनेश गौड़ को गंभीर चोटें आने के चलते जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
वहीं इस हादसे में घायल हुए लोगों में अभिषेक पिता जयकुमार गौड़ 3 वर्ष निवासी बड़ी पिपरिया थाना बेलखेड़ा जिला जबलपुर जागृति पति जयकुमार गौड़ 30 वर्ष निवासी बड़ी पिपरिया थाना बेलखेड़ा जिला जबलपुर निवासी हैं, जो कुछ दिन पहले अपने मायके तिपनी आई हुई थी और इलाज कराने के लिए भाई के साथ झलौन गई थी। जहां से वापस आते समय यह हादसा हो गया है। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक आमने-सामने से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं हादसे के दौरान दिनेश गौड़ और 3 वर्षीय अभिषेक दूर जा गिरे थे।