
तीस मिनट में हटा से जिला अस्पताल पहुंची एम्बुलेंस
जिले में पहली बार बनाई गई व्यवस्था, जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ
दमोह. हटा के आबदा गांव निवासी की एक प्रसूता को गंभीर हालत में हटा से ग्रीन कॉरीडोर बनाकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे भर्ती किया गया। जानकारी के अनुसार महिला का प्रसव पीएचसी हिनौता में हुआ था। इस दौरान हालत बिगडऩे पर उसे हटा सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां हालत बिगडऩे पर सीबीएमओ डॉ. उमाशंकर पटेल ने कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और एसडीएम हटा व एसडीओपी हटा को जानकारी दी। महिला को गंभीर हालत एम्बुलेंस में लेकर ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण किया गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. उमाशंकर पटेल ने दमोह जिला अस्पताल में महिला की गंभीर स्थिति के बारे में पूर्व में ही अवगत करा दिया था, यहां पर मेडिकल टीम पूरी तरह से तैयार थी, पेशेंट के पहुंचते ही उसे समुचित उपचार दिया गया, जच्चा और बच्चा स्वस्थ है।
डॉ. पटैल ने बताया प्रसूता को हटा से दमोह पहुंचने में करीब 30 मिनिट का वक्त लगा।
Published on:
18 Mar 2025 01:24 am
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
