
समय पर खाद नहीं मिली, तो पिछड़ जाएगी रबी सीजन की बोवनी
दमोह. जिले में रबी सीजन की शुरुआत के बीच समय पर खाद न मिलने से किसानों की मुश्किल बढ़ गई। रबी फसलों की बोवनी के लिए खाद की आवश्यकता होती है, लेकिन समय पर खाद न मिलने से किसानों की ङ्क्षचताएं बढ़ गई हैं। जबकि रबी सीजन शुरू हुए एक पखवाड़ा बीत चुका है। इस बीच खाद वितरण केंद्र पर खाद के लिए किसानों की भीड़ दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। किसानों का कहना है कि खाद वितरण में टोकन नंबर के आधार पर पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। किसानों का आरोप है कि खाद उन्हें पहले दी जा रही, जो चहेते हैं। आम किसानों को घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इस स्थिति से किसानों में रोष व्याप्त है।
किसानों ने खाद वितरण को लेकर प्रशासन से उचित व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि समय पर खाद नहीं मिली, तो रबी फसलों की तैयारी में देरी होगी। जिससे उत्पादन पर भी असर पड़ेगा। खाद की कमी के कारण किसानों को अपनी फसलों की बुवाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकि संबंधित अधिकारी किसानों के आरोप खारिज करते नजर आ रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि खाद की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है और लगातार किसानों को खाद उपलब्ध कराई जा रही।
Published on:
17 Oct 2024 05:37 pm
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
