9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हत्यारोपी की दहशत में बच्चे को दरवाजे बंद कर पढ़ा रहीं शिक्षिका

चंदपुरा स्कूल के बच्चों में भय का माहौल ,हत्यारे को तलाश रही पुलिस की टीम फोटो सेशन में व्यस्त

2 min read
Google source verification
In the fear of the killer, the teacher is teaching the child with the

In the fear of the killer, the teacher is teaching the child with the

दमोह/ घटेरा. जले की ग्राम पंचायत घटेरा से आधा किमी दूर ग्राम गडिय़ा में रविवार को हुई हत्या के बाद यहां फरार आरोपी की वजह से खौफ व्याप्त है। सोमवार को स्कूली बच्चे व शिक्षक डरे सहमे स्कूल में देखे गए। हत्यारे के डर की वजह से स्कूल की शिक्षिका ने स्कूल के दरवाजे अंदर से बंद कर बच्चों को पढ़ाई कराई। जब इसकी सूचना थाना प्रभारी सुधीर बेगी को मिली तो वह स्कूल पहुंचे और शिक्षिका व बच्चों को निडर रहने के लिए ढांढस बंधाया व किसी प्रकार की चिंता नहीं करने की बात कही। वहीं पुत्र द्वारा कुल्हाड़ी से की गई अपने पिता की हत्या के बाद गांव में भी सन्नाटा छाया हुआ है।
तलाशी के नाम पर पुलिस का दिखावा
उधर घटना के बाद जो टीम आरोपियों को तलाश कर रही है उसका गैर जिम्मेदार रवैया भी सामने आया है। फरार आरोपी नीलेश यादव को तलाश कर रही पुलिस टीम जिसमें शामिल बनवार चौकी प्रभारी एएसआइ संजय सिंह व अन्य तलाशी के दौरान खुद का फोटो सेशन कराते देखे गए हैं। साथ ही इनके द्वारा फोटो को लोगों तक पहुंचाया गया। जिससे यह बात सामने आए कि इस टीम के द्वारा आरोपी को तलाशने में पुरजोर मेहनत की जा रही है। जबकि आरोपी को अब तक की गई तलाशी दिखावा ही रही। यही कारण है कि हत्या के दो दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर है। जाहिर सी बात है कि आरोपी को तलाश कर रहे पुलिस कर्मी इस मामले को संजीदगी से नहीं ले रही हैं वहीं दूसरी ओर फरार आरोपी की वजह से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। विदित हो कि आरोपी ने बच्चों के मामूली से विवाद पर अपने पिता धनीराम यादव की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। सोमवार को पुलिस सुरक्षा के बीच में मृतक धनीराम का दाह संस्कार किया गया है। आपको बता दें कि धनीराम यादव दो पंच वर्षीय घटेरा के पंचायत के सरपंच रहे व एक बार जबेरा जनपद पंचायत के सदस्य व एक बार जनपद के उपाध्यक्ष रहे हैं। धनीराम यादव का बड़ा बेटा नीलेश यादव झगड़ैल प्रवृत्ति का व सनकी है जिस कारण गडिय़ा ग्राम व आसपस के लोग काफी परेशान हैं।
स्कूल में इसलिए दहशत
आरोपी नीलेश यादव के विरुद्ध कई मामले पुलिस थाने में दर्ज है। आरोपी के द्वारा पूर्व में एक बार गडिय़ा गांव के शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षकों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा था। सोमवार को नोहटा थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी को यह मालूम हुआ की ग्राम चदपुरा की शासकीय प्राथमिक स्कूल में बच्चे डरे व सहमे हुए हैं और शिक्षिका के द्वारा डर के कारण स्कूल भवन के दरवाजे बंद कर पढ़ाई कराई जा रही है। इस पर थाना प्रभारी के द्वारा चदपुरा स्कूल पहुंचे और उपस्थित बच्चों व शिक्षिका हरिबाई से बातचीत कर बताया की डरने की कोई बात नहीं है। निडर होकर बच्चे अध्ययन करें। उन्होंने सभी की सुरक्षा का भरोसा दिलाया और आरोपी को जल्द ही पकडऩे की बात कही। वहीं इस हत्या कांड के बाद घटेरा, गडिय़ा, चदपुरा, कुसाई ग्रामों में भी दहशत का माहौल है।
&एसडीओपी तेदूखेड़ा के निर्देश पर बनवार चौकी प्रभारी की दो टीम गठित की गईं हैं। आरोपी की तलाश गडिय़ा के आसपास क्षेत्र के चप्पे चप्पे मे की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।
सुधीर कुमार बेगी, थाना प्रभारी नोहटा