दमोह

MP Election 2023 : जबेरा में 78.95% मतदान, 3 दिसंबर को पता चलेगा कौन जीतेगा जबेरा की ‘जंग’ ?

MP Election 2023 : 2008 में अस्तित्व में आई थी जबेरा विधानसभा सीट, जातिगत समीकरण तय करते हैं जीत....

2 min read
Nov 04, 2023

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में मध्यप्रदेश विधानसभा क्रमांक 56 जबेरा दमोह जिले की एक अहम विधानसभा सीट है। परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई जबेरा सीट पर इस बार 78.95% मतदान हुआ है और इस सीट पर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जनता ने ईवीएम में कैद कर दिया है जिसका फैसला 3 दिसंबर को काउंटिंग के बाद सामने आएगा। जबेरा में जातिगत समीकरण प्रत्याशियों की जीत हार का फैसला करते आए हैं। इसलिए दोनों ही दल भाजपा और कांग्रेस यहां पर जातिगत समीकरण के हिसाब से ही प्रत्याशियों का चयन करते रहे हैं। जबेरा सीट पर वर्तमान में भाजपा का कब्जा है और भाजपा के धर्मेन्द्र लोधी यहां से विधायक हैं।

धर्मेन्द्र लोधी (बीजेपी) v/s प्रताप सिंह लोधी (कांग्रेस)
जबेरा विधानसभा सीट के जातिगत समीकरणों को देखते हुए साल 2023 के चुनावों में भाजपा ने मौजूदा विधायक धर्मेन्द्र लोधी तो वहीं कांग्रेस ने प्रताप सिंह लोधी को चुनावी मैदान में उतारा है। जबेरा सीट लोधी बाहुल्य है इसलिए यहां दोनों ही पार्टियां लोधी समाज के ही प्रत्याशियों को उतारती हैं। इसके अलावा आदिवासी, यादव और दलित समाज भी जीत हार में बड़ा अंतर डालते हैं।

जबेरा विधानसभा सीट
कुल मतदाता- 2 लाख 39 हजार 818
पुरुष मतदाता- 1 लाख 15 हजार 496
महिला मतदाता- 1 लाख 24 हजार 319

पिछले दो विधानसभा चुनावों का प्रतिशत

साल 2018- 77.29%
साल 2013- 75.50%

जबेरा विधानसभा सीट का इतिहास
साल 2018 - भाजपा के धर्मेन्द्र लोधी ने कांग्रेस के प्रताप सिंह लोधी को 3 हजार 485 वोटों से हराया था।
साल 2013- कांग्रेस के प्रताप सिंह ने भाजपा के दशरथ लोधी को 11 हजार 896 वोटों से हराया था।
साल 2008- कांग्रेस के रत्नेश सोलोमन ने भाजपा के दशरथ लोधी को 1 हजार 762 वोटों से हराया था।
यह भी पढ़ें-mp election 2023 : इस सीट पर एक भी चुनाव नहीं जीती है भाजपा, क्या इस बार खुलेगा जीत का खाता ?

Also Read
View All

अगली खबर