दमोह. जिला अस्पताल में पहुंचने वाली प्रसूताओं व नवजात के लिए अब बड़ी मधुमख्खियोंं खतरनाक साबित हो रही है। हालांत यह हैं कि नवीन भवन एमसीएच में करीब दस जगह पर दूसरी व तीसरी मंजिल पर बड़ी मधुमख्खियों लगी हुई है। जहां पर मच्छर जालियां नहीं लगी होने से मछों वार्डों के अंदर प्रवेश कर रहीं हैं। जिससे जच्चा-बच्चा के लिए खतरा बना हुआ है। दो साल पहले बने भवन में दूसरी व तीसरी मंजिल पर मछों के कई जगह छते स्पष्टरूप से दिखाई दे रहे हैं। धीरे-धीरे करके इनकी संख्या भी बढ़ती जा रही है। लेकिन किसी का ध्यानाकर्षण नहीं हो सका है।