सबसे ज्यादा खतरा उन लोगों को हो रहा है जो खेतों में काम कर रहे होते हैं, या फिर बारिश के बीच खुले मैदानों में मौजूद रहते हैं। चरवाहे, किसान और राहगीर इन घटनाओं के मुख्य शिकार बन रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, कई हादसे ऐसे समय में हुए जब मौसम विभाग पहले ही अलर्ट जारी कर चुका था, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से न तो कोई चेतावनी जारी की गई और न ही गांवों या स्कूलों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।