
दमोह/तेंदूखेड़ा। मध्यप्रदेश के सैलवाड़ा परीक्षा केंद्र से लीक हुए विज्ञान के पेपर में मामले में अब पुलिस ने एक नई गिरफ्तारी की है। तेंदूखेड़ा के निजी स्कूल गुरुकुल की संचालिका सुधा त्रिपाठी को इस मामले में नया आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया है। सुधा इस पूरे रैकेट की मास्टरमाइंड बताई जा रही हैं। पुलिस को भी इनके विरुद्ध ऐसे ही सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर पूरी कार्रवाई की जा रही है।
तेंदूखेड़ा पुलिस 20 मार्च से लगातार मामले में विवेचना कर रही हैं। पकड़े गए चार आरोपियों से पूछताछ में अनेक सबूत पुलिस के हाथ लग चुके हैं। जबकि फरार चार आरोपियों की तलाश की जा रही हैं। अब तक मामले में 8 आरोपी थे। शुक्रवार को सुधा त्रिपाठी की गिरफ्तारी के साथ ही अब आरोपी नौ हो गए हैं।
हर आरोपी से कनेक्ट थी सुधा त्रिपाठी
पुलिस को आरोपियों से मिले मेमोरेंडम के अनुसार सुधा त्रिपाठी हर एक आरोपी से कनेक्ट थी। केंद्राध्यक्ष एफएल पटेल, सहायक केंद्राध्यक्ष पीएल कुर्मी, भृत्य छोटू रजक और शिक्षक रामप्रसाद गोंटिया से भी सुधा त्रिपाठी का संपर्क अनेक बार हुआ था। जिसके वार्तालाप के रेकॉर्ड पुलिस को प्राप्त हुए हैं।
इतना ही नहीं फरार आरोपी सुदीप उर्फ भानू जो कि गुरुकुल स्कूल का ही कर्मचारी हैं, के साथ पेपर लीक के दिन ही दोपहर 1 बजे तक लगातार वार्तालाप होना पाया गया है। इसके अलावा सीएम राइज के प्राचार्य केएल चैकसे, पर्यवेक्षक गुड्डा पाल और पूनम सिंह से भी सुधा त्रिपाठी का कनेक्शन पुलिस को मिला है। इतने कनेक्शन और आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने सुधा त्रिपाठी को भी इस मामले में आरोपी बनाया है।
मामले से अनजान बन घूम रही थी सुधा
जानकारी के अनुसार पहले तीन दिनों तक गायब रही सुधा त्रिपाठी गुरुवार को वापस तेंदूखेड़ा आ गई थी। इसके बाद वह तेंदूखेड़ा में ही स्पॉट की गई थी। जिसे देखकर लग रहा है कि वह पूरे मामले से पूरी तरह दूर है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे तेंदूखेड़ा पुलिस ने सुधा त्रिपाठी के घर जाकर हिरासत में लिया।
इसके बाद पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची। जहां सुधा के बयान लिए गए। साथ ही उससे पूछताछ की गई। इसके बाद शाम करीब 5 बजे के बाद मुलाहजा कराने अस्पताल पहुंचे और इसके बाद कोर्ट में पेश किया गया था।
पूरे नेटवर्क का होगा खुलासा
एसपी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सुधा त्रिपाठी जो एक स्कूल की संचालिका है, के आरोपियों के वार्तालाप के पुख्ता सबूत मिले है। इसके अलावा आरोपियों में मेमोरेंडम में भी इनका नाम आया है। त्रिपाठी को इसी प्रकरण में आरोपी बनाकर गया हैं, जिनसे पूछताछ जारी है।
Updated on:
24 Mar 2023 09:15 pm
Published on:
24 Mar 2023 09:14 pm
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
