
दमोह. बिजली के पुराने मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाए जाने से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। नए स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में तरह.तरह की भ्रांतियां हैं, लेकिन बिजली कंपनी द्वारा इन भ्रांतियों को दूर किए बगैर घर घर मीटर बदलने का काम किया जा रहा है। हैरानी की बात ये है कि कई उपभोक्ताओं से मीटर बदलने की अनुमति तक नहीं ली जा रही है। बिजली कंपनी के कर्मचारी जबरन नया मीटर लगा रहे हैं। इसको लेकर बिजली उपभोक्ता शिकायतें भी कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि शहर में 32 हजार से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। नए स्मार्ट मीटर लगने के बाद रीडिंग का तरीका बदल जाएगा। अभी तक हर महीने कर्मचारी मीटर रीडिंग करने पहुंचते थे, लेकिन स्मार्ट मीटर में उपभोक्ता न सिर्फ बिजली की दैनिक खपत पता कर सकेंगे, बल्कि उपयोग किए जा रहे लोड का ब्यौरा की जानकारी भी हासिल कर सकेंगे। वहीं स्मार्ट मीटर लगने के बाद रीडिंग में त्रुटि खत्म होने के साथ विद्युत खपत में पारदर्शिता और वास्तविक खपत के मुताबिक बिल जारी होंगे।
हालांकि जिस तरह से शहर में अचानक से स्मार्ट मीटर लगाने की कार्रवाई हो रही है, उससे उपभोक्ताओं के बीच भ्रांतियां और अफवाह फैल रही हैं। दिक्कत तब और बढ़ रही है जब कई बार कर्मचारी धौंस दिखाकर मीटर बदलने पर जोर देते। वहीं बिजली कंपनी के अधिकारी उपभोक्ताओं के बीच जाकर उनकी समस्याओं और भ्रांतियों को दूर करने के बजाए हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। इससे उपभोक्ताओं के बीच फैलीं भ्रांतियां दूर नहीं हो रही हैं।
घर पर कोई नहीं था, कर्मचारी मीटर बदल गए
इस पूरे मामले सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि पुराने मीटर बदलने के लिए कर्मचारी उपभोक्ताओं की सहमति लेना भी जरूरी नहीं समझ रहे। पुराने मीटर घरों के बाहर लगे हुए हैं। इस सहूलियत का कर्मचारी बखूबी फायदा उठा रहे हैं। कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैंए जब लोग घर से बाहर थे। कर्मचारी पहुंचेए तो उन्हें घरों में ताला लगा मिला। इसके बावजूद पुराना मीटर हटाकर उन्होंने नया मीटर लगा दिया। जब लोग घर वापस आए, तब उन्हें मीटर बदला मिला।
वर्जन
स्मार्ट मीटर पुराने नॉर्मल मीटर की तरह ही चलेंगे। फर्क इतना रहेगा कि पहले कर्मचारी रीडिंग लेने जाते थे। जिससे समय पर रीडिंग न होने या गलत रीडिंग होने की शिकायतें आती थीं। स्मार्ट मीटर से अपने आप रीडिंग होगी। जिससे उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानियां खत्म होंगी। स्मार्ट मीटर लगने के बाद कर्मचारी रीडिंग करने नहीं जाएंगे।
रोहित सोलंकी, सहायक अभियंता दमोह
यह भी पढ़ें..
बाइक सवार सड़क हादसे का शिकार
दमोह. जिले के मगरोन थानांतर्गत बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना मगरोन थाना क्षेत्र के फतेहपुर बरौदा मार्ग की है।
जानकारी के मुताबिक बक्स्वाहा थाना क्षेत्र के जामुन झिरिया गांव निवासी भगवानदास पिता लल्लू अहिरवार उम्र 28 वर्ष, जो कि बाइक से गुजर रहा था। इसी दौरान फतेहपुर.बरौदा मार्ग पर बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे गिरने पर युवक घायल हो गया। हादसे की सूचना पर मगरोन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल को हटा सिविल अस्पताल भेजा गया। जहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Published on:
26 Jul 2024 11:19 am
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
