इन बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन अब जनसंवाद कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। एडिशनल एसपी सुजीत भदौरिया के अनुसार, स्कूलों, कॉलेजों, गांवों और मोहल्लों में जाकर लोगों को संयम, आपसी समझ और कानून के प्रति जागरूक किया जाएगा। जनसंवाद के माध्यम से लोगों के भीतर जागरूकता लाई जाएगी, ताकि वे गुस्से में कोई बड़ा कदम न उठाएं।