
MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा के गैसाबाद थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ से तंग आकर एक परेशान नाबालिग ने जहर खा लिया। प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को गंभीर हालत में दमोह अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का पेपर देकर छात्रा साइकिल से घर लौट रही थी, तभी स्कूल के ही एक साथी छात्र ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। बताया जा रहा है कि उक्त छात्र पहले भी इस प्रकार की हरकत कर चुका था, जिसकी शिकायत स्कूल शिक्षकों से की गई थी, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
इधर, परेशान हो चुकी छात्रा ने खुदकुशी का मन बनाया और स्कूल से घर पहुंचते ही कीटनाशक दवा गटक ली। जब परिजनों को इसकी जानकारी लगी, तो वह तत्काल छात्रा को सिविल अस्पताल हटा लेकर पहुंचे और घटना की सूचना डायल 112 पर दी।
वहीं, सूचना मिलने पर तहसीलदार आलोक जैन, पटवारी अनिल शुक्ला अस्पताल पहुंचे और छात्रा से घटना की जानकारी ली। इसी बीच हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने छात्रा को जिला अस्पताल दमोह रेफर कर दिया। फिलहाल, मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
Published on:
27 Feb 2026 08:12 pm
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
