
MP News: मध्यप्रदेश के दमोह से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां जैन मंदिर के निर्माण के लिए खुदाई चल रही थी। इसी दौरान खुदाई में एक बर्तन के अंदर चांदी के सिक्के मिले हैं। जिसके मिलते ही आसपास के मौजूद लोग सिक्के लेकर रफूचक्कर हो गए। बताया जा रहा है कि घड़े में कुल 100 से 200 चांदी के सिक्के थे।
यह पूरा मामला हटा के सादपुर गांव का बताया जा रहा है। यहां पर जैन मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा था। मंदिर के नींव की खुदाई के लिए जेसीबी चलाई जा रही थी। अचानक से खुदाई के दौरान रात में एक घड़ा मिला। उसी वक्त वहां मौजूद लोगों की नजर बर्तन पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। घड़े के अंदर से चांदी के पुराने सिक्के निकले। वहां मौजूद ग्रामीणों ने मौके का फायदा उठाते हुए सिक्कों को लूट लिया। करीब 100 से 200 सिक्के मिले हैं। जिसमें 1903 लिखा है। सिक्के मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस पहुंची तो उन्हें कोई सिक्का नहीं मिला।
जब रजपुरा पुलिस को मौके पर पहुंची तो उसे कोई सिक्का नहीं मिला। उन्हें सिर्फ एक बर्तन का टुकड़ा मिला है। मामले की जांच की जा रही है। सुबह-सुबह खुदाई वाली जगह पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। जिसमें से वह मिट्टी हटा-हटाकर सिक्के ढंढूने लगे। हालांकि, अभी खुदाई कार्य को रोक दिया गया है। पुलिस ने लोगों से गांव में जाकर सिक्के वापस जमा करने की अपील की है।
Updated on:
09 Dec 2024 07:21 pm
Published on:
09 Dec 2024 07:15 pm
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
