दमोह नगर के इतिहास में पहली बार हुए मुनि दीक्षा समारोह का साक्षी बनने के लिए हर कोई आतुर नजर आया। देश के विभिन्न शहरों से लोगों का सुबह से ही कार्यक्रम में पहुंचना शुरू हो गया। समारोह को लेकर श्रावकों का उल्लास इतना था कि बरसते पानी में भी किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसके पहले सुबह 6 बजे से अभिषेक, शांतिधारा, पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें इंद्र-इंद्राणियां और महापात्रों ने नृत्य किया। इस कार्यक्रम के बाद कलशयात्रा निकाली गई, जो आयोजन स्थल से सदगुवां जैन मंदिर पहुंची। जहां शुद्धि कार्य हुआ।