23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरी बेटी का शव 24 घंटे लटका रहा, पर ससुराल पक्ष ने नहीं बताया

पथरिया में महिला ने फंदे से झूलकर की खुदकुशी, जिले में बढ़ रहे महिला आत्महत्या के मामले दमोह. जिले में घरेलू हिंसा के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, जिससे कई महिलाएं प्रताडऩा के चलते आत्महत्या करने को मजबूर हो रही हैं। ताजा मामला पथरिया थाना क्षेत्र के सतौआ गांव का है, जहां शनिवार […]

less than 1 minute read
Google source verification

दमोह

image

Hamid Khan

Mar 18, 2025

मेरी बेटी का शव 24 घंटे लटका रहा, पर ससुराल पक्ष ने नहीं बताया

मेरी बेटी का शव 24 घंटे लटका रहा, पर ससुराल पक्ष ने नहीं बताया

पथरिया में महिला ने फंदे से झूलकर की खुदकुशी, जिले में बढ़ रहे महिला आत्महत्या के मामले

दमोह. जिले में घरेलू हिंसा के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, जिससे कई महिलाएं प्रताडऩा के चलते आत्महत्या करने को मजबूर हो रही हैं। ताजा मामला पथरिया थाना क्षेत्र के सतौआ गांव का है, जहां शनिवार शाम महिला बेबी उर्फ रंजीत ने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मृतका के ससुर ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध: स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक, 2023 में दमोह जिले में महिलाओं से जुड़े 1000 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे। 2024 में भी यही स्थिति रही, जबकि 2025 के शुरुआती महीनों में ही 200 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।

मां का आरोप, बेटी की हत्या कर फंदे से लटकाया

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के माता-पिता और रिश्तेदार ससुराल पहुंचे। मृतका की मां ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि शव 24 घंटे से अधिक समय तक लटका रहा, लेकिन उन्हें इसकी सूचना तक नहीं दी गई। पड़ोसियों से जानकारी मिलने के बाद ही मायके पक्ष को इस घटना की भनक लगी।

महिलाओं की मौत से जुड़े प्रमुख मामले

अक्टूबर 2024: बस स्टैंड पर एक व्यक्ति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।

सितंबर 2024: कुम्हारी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिला था।

नवंबर 2022: जटाशंकर कॉलोनी में एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

मई 2024: हिंहडोरिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पत्नी और 6 माह की बेटी की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली थी।