9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नारी शक्ति के सम्मान का संदेश देगा रावण दहन, मुस्लिम कारीगर तैयार कर रहे पुतला

५५ फीट के रावण के पुतले का आज होगा दहन, शहर में निकलेगी रामजी की सेना

2 min read
Google source verification

दमोह

image

Samved Jain

Oct 12, 2024

दमोह. असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक रावण का पुतला तो हम जलाते ही हैं, लेकिन इस बार दमोह में रावण का पुतला नारी शक्ति के सम्मान की थीम पर जलाया जाएगा। साथ ही लोगों की संदेश दिया जाएगा कि जो नारी शक्ति का सम्मान नहीं करेगा, उसका की अंत रावण की तरह होगा। साथ ही माता सीता के वृतांत को इस दौरान बताया जाएगा।
दमोह में शुक्रवार को नवमीं पर शहर के तहसील ग्राउंड पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रात करीब ९.३० बजे जैसे ही भगवान राम की सेना शहर भ्रमण कर तहसील ग्राउंड पहुंचेगी। इसके बाद युद्ध होगा और फिर अंतत: रावण दहन होगा। इसके लिए रावण का पुतला बनकर तैयार है। यूपी और स्थानीय कलाकार मिलकर रावण के ५५ फीट के पुतले को आकार दे चुके हैं। सुबह तक इसे खड़ा कर दिया जाएगा। साथ रावण के पुतले के भीतर, बाहर और आसपास आकर्षक आतिशबाजी भी लगाई जाएगी। जो कि हाथ से बनी हुई होगी। इसके लिए रात भर काम चलेगा।
श्रीरामजी सेवा समिति के अनुनय श्रीवास्तव ने बताया कि परंपरा अनुसार रावण दहन होगा। इस बार की थीम नारी शक्ति का सम्मान होगा। जिस तरह रावण ने मां जानकी का अपहरण का अधर्म और असम्मान किया था और इसका परिणाम उसके विनाश से हुआ था। इसी तरह कोई भी व्यक्ति नारी का असम्मान करेगा, उसका भी यही हाल होगा।
श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार मोरगंज गल्ला मंडी से रात करीब ८ बजे शोभायात्रा निकलेगी। जिसमें भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान और सेना के स्वरूप दिखेंगे। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गांे से होते हुए तहसील ग्राउंड पहुंचेगी। जहां स्वागत सम्मान, पूजन अर्चन के बाद राम-रावण का युद्ध होगा। रंगीन आतिशबाजी होगी। इसके बाद प्रभु राम के बाण से रावण का वध होगा और इसी के तहत रावण दहन होगा। रावण दहन होते ही आकर्षक लाइटिंग होगी। साथ ही उपस्थित जनसमूह जयश्रीराम के जयकारे लगाएंगे।

मुस्लिम परिवार तैयार करता है रावण
यूपी के जालोन जिले के उरई में रहने वाला मुस्लिम परिवार दमोह के रावण के पुतले का निर्माण करता है। इसके लिए अकबर पठान, साहिल, अजहर खान की टीम बीते दो दिनों से रावण के पुतले को तैयार करने में लगी हुई है। अकबर बताते है कि इस कार्य में उनकी रुचि है। साथ ही बहुत अच्छा लगता है। इस बार रावण के पुतले को ५ फीट बढ़ाकर बनाया जा रहा है।