
Shri Shashvashnath Digambar Jain Temple will be at Munitri's Chaturmas
दमोह. स्थानीय जबलपुर नाका स्थित जैन मंदिर में मुनिश्री विश्वाक्ष सागरजी महाराज की अगवानी हुई। जिनकी अगवानी करने सैकड़ों जैन भक्तों की मौजूदगी रही। १०८ आचार्य श्रीविरागसागर महाराज के परमशिष्य १०८ मुनिश्री विश्वाक्ष सागर महाराज का लकलका गांव से हथनी होते हुए जबलपुर नाका पहुंचे। जबलपुर नाका स्थित श्री पाश्र्वनाथ जैन मंदिर में उनकी भव्य अगवानी की गई। इस दौरान सैकड़ों महिला पुरुषों ने घर-द्वार पर रंगोली सजाकर शुद्ध जल से चरण प्राच्छालन किया। बैंड की धुन के बीच धर्मध्वजा के साथ जनसमूह मारूताल से जबलपुर नाका जैन मंदिर में मुनिश्री को लेकर पहुंचा। जिन्होंने जैन मंदिर के दर्शन कर सभी को आशीर्वाद दिया। अब मुनिश्री यहां वर्षाकाल चौमासा व्यवतीत करेंगे। जिसमें चार्तुमास कलश स्थापना शीघ्र ही की जाएगी।
अगवानी के दौरान डॉ. जेके जैन, सुधीर विद्यार्थी, राकेश पलंदी, सुधीर सिंघई, रूप चंद संगम, बंटू गांगरा, मनीष जैन, जिनेंद्र अथाई, डॉ. एलसी जैन, संदीप अंजली, कमल पदमावती, दिनेश छाया, जवाहर, कमल जैन, ब्रम्हचारिणी विनीता दीदी, मधु जैन, विनीता जैन संजय नीलम, सहित अन्य भक्तों की मौजूदगी रही।
Published on:
30 Jun 2019 09:10 am
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
