दमोह। शुक्रवार शाम को स्थानीय गल्ला मंडी श्रीराम मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें डीजे, बैंड के साथ प्रभु श्रीराम, जानकी, लक्ष्मण जी व हनुमान जी की झांकियों का सचित्र चित्रण किया गया।
इस विशाल शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। घंटाघर पहुंचने पर शोभायात्रा में शामिल भक्तों ने जोशो-खरोश के साथ नृत्य करते हुए जय श्रीराम के जयघोष लगाए।