
The new police captain removed and inspected the police station
दमोह/हटा. पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने शुक्रवार को हटा पुलिस थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीओपी सरिता उपाध्याय, टीआई विजय मिश्रा से क्षेत्र में होने वाले अपराधों की जानकारी ली। उन्होंने पेंडिंग अंधेहत्याकांड के मामलों का पटाक्षेप करने के निर्देश दिए, साथ ही क्षेत्र की कानून व्यबस्था की जानकारी लेते हुए नगर की ट्रैफि क व्यबस्था सुधारने विशेष निर्देश दिए।
इसी बीच देवेंद्र चोरसिया हत्याकांड में आरोपियों द्वारा गवाहों को धमकाने के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने व गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान प्रदीप खटीक, संजू चोरसिया, अशोक चोरिसिया, सोमेश चोरसिया सहित अन्य की मौजूदगी रही।
एसपी ने पत्रिकारों से बातचीत की। जिन्हें बताया गया कि पिछले कई मामलों में अंधेहत्याकांड के खुलासे नहीं हो सके हैं। जिसमें वर्धा के पप्पू महाराज की संदेहास्पद परिस्थियों में मौत, निजी स्कूल की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी का अभी तक पता नहीं लग पाने, जानकी बाई सैनी की आग लगाकर हत्या कर देने के अरोपिओं की गिरफ्तारी को लेकर भी चर्चा की गई। नव निर्मित एसडीओपी कार्यालय में बाउंड्रीवॉल निर्माण कराए जाने की बात पर उन्होंने प्रस्ताव बनाकर भेजने की बात कही। इसके साथ ही बरोदा तिराहा पर होने वाली दुर्घटनाओं से अवगत कराते हुए मांग रखी कि बरोदा तिराहा पर लगातार हादसे होते हैंं। वहां पर अंधा मोड़ होने पर कई हादसे हो चुके हैं। जहां पर ब्लैक स्पॉट बनाए जाने की बात कही।
एसपी हेमंत सिंह चौहान ने एसडीओपी तथा थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि जो भी अंधे हत्याकांड के मामले हैं उनकी सघन जांच करते हुए सभी मामलों में जल्द ही पर्दाफाश करें।
Published on:
21 Feb 2020 09:31 pm
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
