6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर में पंजप्यारों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

दमोह. सिख धर्म प्रवर्तक गुरुनानक देव की जयंती के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन चल रहे हैं। इसी के चलते बुधवार को शहर के नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में सिख समाज के लोगों ने भाग लिया। वहीं अनेक लोगों ने गुरुग्रंथ साहब के दर्शन कर प्रसाद लिया।

less than 1 minute read
Google source verification

दमोह

image

Hamid Khan

Nov 14, 2024

शहर में पंजप्यारों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

शहर में पंजप्यारों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

गुरुनानक जयंती पर निकली शोभायात्रा, महिलाओं ने किया कीर्तन

दमोह. सिख धर्म प्रवर्तक गुरुनानक देव की जयंती के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन चल रहे हैं। इसी के चलते बुधवार को शहर के नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में सिख समाज के लोगों ने भाग लिया। वहीं अनेक लोगों ने गुरुग्रंथ साहब के दर्शन कर प्रसाद लिया। इस दौरान पूरे शहर में भक्तिमय माहौल देखने मिला।
मोरगंज गल्लामंडी परिसर स्थित गुरुद्वारा से सुबह १० बजे शोभायात्रा शुरू हुई। जिसमें सबसे आगे बैंड बाजा और बैंड पार्टी कीर्तन करते हुए चल रही थी। इसके पीछे समाज के वरिष्ठ जन चल रहे थे। इसके बाद बच्चे चल रहे थे। ठीक पीछे पंजप्यारे आकर्षण का केंद्र रहे। जो गुरुग्रंथ साहब के रथ के ठीक आगे चल रहे थे। जिनका स्वागत जगह-जगह लोगों ने किया। इस दौरान पुष्प वर्षा भी की गई। गुरुग्रंथ साहब के दर्शन करने के लिए जगह-जगह विभिन्न समाज के लोग, जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। जहां सभी दर्शन लाभ लेकर प्रसाद ग्रहण किया। इसके ठीक पीछे समाज की महिलाएं हाथ में मंजीरा लिए हुए कीर्तन करते हुए चल रही थीं। वहीं आखिर में वाहन पर सवार समाज के लोग शोभायात्रा में शामिल रहे।
शोभायात्रा स्टेशन चौराहा, किल्लाई नाका, बस स्टैंड, घंटाघर, पलंदी चौराहा होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंची।
इस दौरान जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत विभिन्न समाज संगठनों ने किया। बता दें कि 15 नवंबर को गुरुनानक जयंती है। इस दिन गुरुद्वारा गुरुपर्व के तहत विविध आयोजन किए जाएंगे। अरदास होगी। साथ ही अटूट लंगर का आयोजन भी किया गया है।