
प्रहलाद पटेल के मंत्री बनते ही अब दमोह में ये चर्चाएं गरम
दमोह. केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल का फर्जी पीए बनकर अधिकारियों पर अनाधिकृत दवाब डालने का मामला सामने आया है। जिस पर असली पीए ने एसपी के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
केंद्रीय राज्यमंत्री के पीए रमेश पटले ने बुधवार को एसपी विवेक सिंह के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसमें बताया गया है कि 5 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 52 मिनट पर तहसीलदार बटियागढ़ जानकी उईके के मोबाइल पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर 7828355509 से कॉल कर अपने आपको मंत्री प्रहलाद पटेल का निज सचिव बताकर मंत्री पटेल से बात करने को कहा गया।
जब तहसीलदार उईके ने बात कहा गया कि गाड़ी के बिल का भुगतान क्यों नहीं किया। मामले में अपना पक्ष रखते समय तहसीलदार को शंका हुई। उन्होंने तत्काल पटेल के दमोह कार्यालय में निज सचिव रमेश पटले को अवगत कराया। जिन्होंने पूरे मामले में अनभिज्ञता जताई। इस मामले को गंभीरता से लेते निज सचिव ने स्वयं एक लिखित शिकायत एसपी के समक्ष दर्ज कराई है, साथ बटियागढ़ तहसीलदार से भी कहा है कि वह भी एक शिकायत दर्ज कराकर एफआइआर कराएं।
फर्जी निज सहायक बनकर बटियागढ़ तहसीलदार से बात की गई। जिस नंबर का इस्तेमाल किया गया है। वह सांसद कार्यालय के किसी भी कर्मचारी से मेल नहीं खा रहा है। इसके पहले भी ऐसी शिकायतें मिली थीं, जिस पर इस बार के मामले को गंभीरता से लिया गया है। अगर अधिकारियों के पास ऐसी कोई कॉल पहुंचती है तो पहले वह मेरे मोबाइल नंबर 9424410218 पर चर्चा कर लें।
रमेश पटले, निज सहायक प्रहलाद पटेल
Published on:
08 Nov 2019 04:51 pm
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
