निर्माण कार्य से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि निर्माण कार्यों में प्रतिबंधित लोकल काली रेत को महानदी की रेत से ढंका जा रहा है। इतना ही नहीं, एक पिलर में तो लोहे के सरिया का जाल डाला गया है, लेकिन दो अन्य गड्ढों में बिना किसी जाल के ही निर्माण किया जा रहा है।