28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस नक्सल प्रभावित जिले में 20 हजार बच्चे हुए कुपोषित से सुपोषित, मुख्यमंत्री ने की सराहना

आदिवासी बाहुल्य जिले में सुपोषण अभियान शुरू करने के बाद जिले का सुपोषण 25 प्रतिशत हो गया है जो काबिले तारीफ है। यहां के बच्चों, शिशुवती, गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी के माध्यम से सुपोषित थाली जिसमें रोटी, चांवल, दाल, हरी सब्जी, अंडा, अंकुरित अनाज, मूंगफली, गुड़ के लड्डू परोसे जा रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दंतेवाड़ा

•

image

Badal Dewangan

•

Updated: 13 Jun 2020, 6:22 PM IST

Dummy Image

इस नक्सल प्रभावित जिले में 20 हजार बच्चे हुए कुपोषित से सुपोषित, मुख्यमंत्री ने की सराहना

दंतेवाड़ा . मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने आज सभी जिलों के कलेक्टरों की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान जिले में किये गए सुपोषण अभियान के कार्यों की प्रशंसा की गई । जिसके फलस्वरूप जिले के 20 हजार कुपोषित से सुपोषित हो गए हैं।

आदिवासी बाहुल्य जिले में सुपोषण अभियान शुरू करने के बाद जिले का सुपोषण 25 प्रतिशत हो गया है जो काबिले तारीफ है। यहां के बच्चों, शिशुवती, गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी के माध्यम से सुपोषित थाली जिसमें रोटी, चांवल, दाल, हरी सब्जी, अंडा, अंकुरित अनाज, मूंगफली, गुड़ के लड्डू परोसे जा रहे हैं। जो लॉक डाउन के दौरान भी बंद नहीं हुआ। सूखा राशन, घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं द्वारा वितरित किया गया। जिले के पशु धन विकास विभाग ने गौठानो में कुक्कुट पालन कर यहीं अंडा उत्पादन कर सुपोषण केन्द्रों तथा अन्य स्थानों में आपूर्ति की है। साथ ही आश्रम, छात्रावास स्कूलों में आपूर्ति करने की योजना है जो अच्छी पहल है। बैठक में जिला कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव, वनमण्डलाधिकारी संदीप बलगा, सीईओ जिला पंचायत अश्विनी देवांगन सम्मिलित हुए।